WPL 2024 DC vs UPW: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण जारी है और सोमवार 26 फरवरी को सीजन का चौथा मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले मैच में मुंबई इंडियंस से आखिरी गेंद पर हारने वाली पिछले सीजन की रनर अप दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली जीत मिली है। वहीं यूपी ने लगातार दूसरा मैच गंवाया है। दिल्ली की इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है। वहीं पहला मुकाबला यूपी के खिलाफ जीतने के बाद आरसीबी को भी तगड़ा नुकसान हुआ है।
क्या रहा मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए यूपी वॉरियर्स ने खराब बल्लेबाजी की। 20 ओवर में टीम 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 119 रन बना पाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन शुरुआत की और कप्तान मेग लैनिंग व सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बीच 119 रन की साझेदारी हुई। टीम को जीत के लिए एक रन चाहिए था कि लैनिंग 51 रन बनाकर शोफी एक्लेस्टोन का शिकार बन गईं।
दिल्ली कैपिटल्स का विनिंग मोमेंट
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्ज आईं और उन्होंने चौका लगाकर विनिंग रन बनाए। दिल्ली ने 14.3 ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर 9 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया। शेफाली वर्मा 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। इससे दिल्ली का नेट रनरेट भी बेहतर हो गया।
राधा यादव और मैरिजन कैप का कमाल
इससे पहले गेंदबाजी में दिल्ली के लिए राधा यादव और मैरिजन कैप ने कमाल की गेंदबाजी की थी। कैप ने 4 ओवर के स्पेल में महज 5 रन दिए थे और एक विकेट अपने नाम किया था। दूसरी तरफ राधा यादव 4 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर चार विकेट ले गईं। इन दोनों के अलावा अरुंदती रेड्डी और एनाबेल सदरलैंड को 1-1 सफलता मिली।
मैरिजन कैप को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
पॉइंट्स टेबल में RCB को नुकसान
दिल्ली ने यह मुकाबला 33 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से जीता। यह उसकी पहली जीत थी यानी टीम ने खाता खोला और अपना नेट रनरेट भी शानदार कर लिया है। मुंबई इंडियंस अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ पहले स्थान पर है। मुंबई का नेट रनरेट 0.488 है। उधर दिल्ली इस शानदार जीत के साथ 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट सबसे अच्छा 1.222 हो गया है। आरसीबी जो दूसरे स्थान पर थी उसे तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। आरसीबी के 2 अंक हैं और उसका नेट रनरेट 0.1 है। गुजरात जायंट्स ने अपना पहला मैच गंवाया है। तो यूपी वॉरियर्स दोनों मैच हार चुकी है। इन दोनों टीमों का खाता भी नहीं खुला है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ना धोनी कर पाए ना ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल ने अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही कर दिया ऐसा कारनामा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया ने जीता रांची टेस्ट, फिर भी बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड; 40 साल बाद हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
15 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
27 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines