WPL 2024 RCB vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) में सातवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हरा दिया है। जहां एक तरफ ये दिल्ली कैपिटल्स की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ये पहली हार है। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने 43 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा सब्भिनेनी मेघना ने 36 रन और सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अरुंधति रेड्डी, रिज़ैन कप्प ने 2-2 विकेट हासिल किए। इस मैच को हारने के साथ आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में जीत हैट्रिक लगाने से चूक गई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए DC ने बनाए थे 194 रन
मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 194 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान शेफाली ने 3 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा कप्तान मेग लैनिंग ने 46 रन बनाए। वहीं मारिज़ैन कप्प ने 32 और जेस जोनासेन ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोफी डिवाइन और नादिन डी क्लर्क ने 2-2 विकेट अपने नाम दर्ज किए। इसके अलावा श्रेयंका पाटिल ने एक विकेट हासिल किया। बता दें, इस मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की स्टार खिलाड़ी एलिसे पेरी नहीं खेलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने के चलते एलिसे पेरी को इस मैच के लिए आराम दिया गया था। जिसके बाद एलिसे पेरी की जगह प्लेइंग इलेवन में नादिन डी क्लर्क को शामिल किया गया था और नादिन डी क्लर्क ने अच्छी गेंदबाजी की।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेलीं RCB की एलिसे पेरी? सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Shubman Gill से मिलकर भावुक हुए आदिवासी क्रिकेटर के पिता, सिक्योरिटी गार्ड की करते हैं नौकरी
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG: आखिर क्यों देवदत्त पडिक्कल को पाटीदार की जगह मिल सकती है धर्मशाला टेस्ट में जगह? जानें 3 बड़े कारण
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines