WPL 2024 Delhi Capitals Beat Royal Challengers Bangalore: वुमेंस प्रीमियर लीग का 17वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुकाबला काफी रोमांचक रहा। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन 20 ओवर में 180 रन ही बना पाई और महज 1 रन से मैच गंवा दिया। आरसीबी की यह इस सीजन की बैक टू बैक दूसरी बार है। वहीं बैंगलोर का दिल्ली को हराने का सपना बस सपना बनकर ही रह गया।
दिल्ली ने की बेहतरीन बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला दिल्ली के बल्लेबाजों ने सही साबित किया। कप्तान मेग लैनिंग के साथ शैफाली वर्मा ने पॉवर प्ले में 53 रन की दमदार शुरुआत दी, लेकिन पॉवर प्ले खत्म होने सिर्फ 2 बॉल ही हुई थी कि शैफाली वर्मा 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आशा शोभना की बॉल पर आउट हो गई। फिर 60 रन के अंदर कप्तान मेग लैनिंग भी श्रेयंका पाटिल की गेंद पर LBW होकर पवेलियन लौट गई।
मेग लैनिंग ने 26 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी। दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और ऐलिस कैप्सी ने दिल्ली की पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 97 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 36 गेंदों पर 58 रन की आतिशी पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 सिक्स लगाया था। जेमिमा रोड्रिग्स के आउट होने के बाद ऐलिस कैप्सी भी टीम के खाते में 19 रन जोड़कर 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मैरिजेन कप्प ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर दिल्ली को 181 के टोटल तक पहुंचाया। बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। जबकि एक विकेट आशा शोभना को मिला।
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: जीत के साथ टीम इंडिया ने रैंकिंग में मचाई तबाही, 4 जगहों पर नंबर एक पर आई
बैगलोर की बल्लेबाजी का हाल
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन का टारगेट सेट किया था, लेकिन आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान स्मृति मंधाना 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर ऐलिस कैप्सी की बॉल पर LBW हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसे पेरी ने बैंगलोर की पारी को संभाला और दिल्ली की गेंदबाजी पर प्रहार करना शुरू कर दिया।
एलिसे पेरी ने सोफी मोलिनक्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 80 रन की बेहतरीन साझेदारी की, लेकिन उनकी यह पारी एलिसे पेरी के रन आउट होने के बाद टूट गई। एलिसे पेरी ने रन आउट होने से पहले 32 गेंदों पर 49 रन की बेहद खास पारी खेली थी। पेरी की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं सोफी मोलिनक्स ने भी पेरी का बखूबी साथ निभाया, लेकिन पेरी के आउट होने के बाद वह भी 30 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। एक समय मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही आरसीबी बैक टू बैक दो बड़े झटके लगे थे।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
32 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
50 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines