WPL 2024: डब्ल्यूपीएल 2024 काफी रोमांचक पलों से गुजर रहा है। इस टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराकर क्वालीफाई की रेस को और अधिक रोमांचक बना दिया है। इस मुकाबले में अगर यूपी की जीत होती, तो वह 8 में से 4 जीत के साथ आसानी से क्वालीफाई कर जाती। लेकिन गुजरात की जीत से प्वाइंट्स टेबल और अधिक पेचीदा हो गया है। आलम ये है कि डब्ल्यूपीएल के सिर्फ 2 ही मुकाबले बचे हैं, जबकि आरसीबी, जीजी और यूपी, तीनों टीमों के पास क्वालीफाई करने का मौका है। टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला आज शाम आरसीबी और मुंबई के बीच खेला जाएगा। अगर आरसीबी को क्वालीफाई करना है, तो आज के मैच में दो में से कोई शर्त पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- Rohit Sharma की कप्तानी Virat Kohli से कितनी बेहतर? पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
आज का मैच देगा कई सवालों के जवाब
आरसीबी और मुंबई के बीच यह रोमांचक मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आज का मुकाबला कई सवालों के जवाब देने वाले हैं। डब्ल्यूपीएल 2024 के लिए 2 टीमें पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। दिल्ली और मुंबई प्वाइंट्स टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर क्वालीफाई करने के लिए यूपी, जीजी और आरसीबी के बीच रेस लगी हुई है। आरसीबी के लिए क्वालीफाई करने का रास्ता बिल्कुल साफ दिख रहा है। लेकिन इसके लिए आरसीबी को इन 2 में से शर्त पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Virat Kohli कब करेंगे मैदान पर वापसी? टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए जरुरी आईपीएल
आरसीबी हारकर भी कैसे करेगी क्वालीफाई
अगर डब्ल्यूपीएल के 19वें मुकाबले में आरसीबी मुंबई को हराने में कामयाब रहती है, फिर तो वह आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी। आरसीबी फिलहाल इस प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। मुंबई को हराने के साथ ही वह तीसरे स्थान पर ही रहकर क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर अगर आरसीबी मुंबई के खिलाफ मैच हार भी जाती है, तो भी वह क्वालीफाई कर सकती है। इसके लिए एक शर्त है कि आरसीबी मुंबई के खिलाफ 60 रन या फिर उससे अधिक से नहीं हारे। इस स्थिति में वह मुंबई से हारने के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में यूपी से ऊपर रहेगी। हालांकि अगर आरसीबी मुंबई के खिलाफ हार जाती है, तो क्वालिफिकेशन कल के मुकाबले पर डिपेंड करेगी। आरसीबी की हार के केस में गुजरात, आरसीबी और यूपी तीनों के क्वालीफिकेशन की संभावना बरकरार रहेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ओपनिंग मैच में क्या हो सकती है RCB की Playing 11, डाल लें एक नजर
गुजरात कैसे कर सकती है क्वालीफाई
आरसीबी की मुंबई के खिलाफ 60 रनों से अधिक की हार के बाद कल के मुकाबले में अगर गुजरात ने दिल्ली को कम से कम 57 रनों से हरा दिया, तो वह प्वाइंट्स टेबल में यूपी से ऊपर आ जाएगी और क्वालीफाई कर जाएगी। इसके अलावा इस मुकाबले में अगर दिल्ली जीत जाती है, तो यूपी क्वालीफाई कर जाएगी।
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
6 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
40 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
49 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines