Bajrang Punia: भारतीय रेसलर बजरंग पूनिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के अस्थाई निलंबन के बाद अब वर्ल्ड रेसलिंग ने उन्हें इस साल के अंत तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। रेसलिंग की वर्ल्ड गवर्निग बॉडी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने डोप टेस्ट कराने के लिए मना करने पर NADA के फैसले के बाद यह फैसला लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बीच भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने विदेश में उनकी ट्रेनिंग के लिए करीब 9 लाख रुपये की मंजूरी दी है। बजरंग को 18 अप्रैल को स्थान संबंधी विफलता का नोटिस मिलने के बाद 23 अप्रैल को NADA ने निलंबित किया था।
टोक्यो ओलंपिक में जीता था कांस्य पदक
टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग ने कहा कि उन्होंने कभी भी टेस्ट के लिए सैंपल देने से मना नहीं किया। उन्होंने डोप कंट्रोल ऑफिसर से केवल एक्सपायर्ड किट के बारे में बताने के लिए कहा था, जो उनका सैंपल लेने के लिए लाई गई थीं। बजरंग ने पुष्टि की कि उन्होंने SAI को मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव दिया है। बजरंग ने कहा, “मैं भी हैरान हूं कि SAI ने इसे मंजूरी दे दी। मैंने वास्तव में अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। मैं अब ट्रेनिंग के लिए कहीं नहीं जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि उनके वकील ने NADA को जवाब दाखिल किया है। बता दें कि बजरंग पूनिया को 31 दिसंबर 2024 तक के लिए सस्पेंड किया गया है।
निलंबन के बारे में कोई सूचना नहीं मिली
बजरंग पूनिया ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि उन्हें UWW से निलंबन के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। वैश्विक संचालन संस्था ने अपनी आंतरिक प्रणाली में अपडेट करते हुए स्पष्ट तौर पर जिक्र किया है कि वह निलंबित हैं। बता दें कि मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ को 25 अप्रैल की मीटिंग में सूचित किया गया कि भारतीय पहलवान को रूस में 28 मई से ट्रेनिंग के उनके प्रस्ताव के लिए उड़ान किराए के अलावा 8 लाख 82 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: आखिरी 2 मैच में कप्तानी छोड़ सकते हैं केएल राहुल, रिटेन होने पर भी लटकी तलवार
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी स्टाइल से नाखुश हैं मुंबई इंडियंस के सीनियर प्लेयर: रिपोर्ट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
34 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines