World Test Championship Points Table: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से पाकिस्तान टीम को घर पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां इंग्लैंड ने पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है तो वहीं पाकिस्तान की हालत और ज्यादा बुरी हो गई है। पाकिस्तान के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं।
पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड को हुआ फायदा
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और ज्यादा बेहतर कर लिया है। इंग्लैंड की टीम अब न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के 17 मैचों में 9 जीत, 7 हार के बाद 93 पॉइंट्स हो गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तरफ इंग्लैंड ने ये मजबूत कदम बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: शर्मनाक रिकॉर्ड का मालिक हुआ पाकिस्तान, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
पाकिस्तान की हालत खराब
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की लगातार हालत खराब होती जा रही है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर धोया था। वहीं अब इंग्लैंड ने मुल्तान टेस्ट में शान मसूद की टीम को धूल चटाई है। इस हार के साथ अब पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। पाक टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पॉइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। पाकिस्तान ने 7 में से महज 2 मैचों में ही जीत हासिल की है।
इंग्लैंड ने पारी और 47 रन से जीता मैच
मुल्तान टेस्ट मैच को इंग्लैंड की टीम ने एक पारी और 47 रन से जीता है। पहली पारी में 550 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी पाकिस्तान को इतनी बुरी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 823 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने तिहरा और जो रूट ने दोहरा शतक लगाया था। हैरी ब्रूक को इस में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ मैच भी चुना गया। इसके साथ ही अब इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: क्यों हर्षित राणा को नहीं मिल रहा भारतीय टीम में मौका? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
26 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
38 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
47 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
1 hr agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
2 hrs agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
2 hrs agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines