IND vs BAN: क्यों हर्षित राणा को नहीं मिल रहा भारतीय टीम में मौका? सामने आई बड़ी वजह

Harshit Rana: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए हर्षित राणा को भी दल का हिस्सा बनाया गया है। लेकिन उन्हें अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।

Harshit Rana

Harshit Rana: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। अब तक खेले गए 2 मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। अब तक कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है। हालांकि अब तक खेले गए 2 मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जगह नहीं दी गई है। जबकि वह विश्व कप के बाद से भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर में लगातार हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन

क्यों नहीं मिल रहा मौका?

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज के रूप में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को स्क्वाड में शामिल किया था। लेकिन अब तक खेले गए मुकाबले में राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। दरअसल पहले ही मैच में अर्शदीप ने 3 विकेट झटके थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था, जबकि मयंक यादव ने अपनी तेज रफतार की गति से खासा प्रभावित किया है। दोनों गेंदबाजों के अलावा हार्दिक पंड्या और नितीश कुमार रेड्डी भी तेज गेंदबाजी विभाग में अपनी भूमिका दे रहे हैं। इस वजह से राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया का हिस्सा

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद हर्षित राणा को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज में मौका मिला। लेकिन अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल सकी। वहीं श्रीलंका दौरे पर खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में भी राणा को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी अब तक उन्होंने सिर्फ इंतजार ही किया है।

विज्ञापन

आईपीएल में मचाया था धमाल

राणा ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए विरोधी टीम के परखच्चे उड़ाए थे। उन्होंने सीजन में खेले गए 13 मैच में 9.08 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च करते हुए 19 विकेट झटके थे। हालांकि राणा को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले में डेब्यू की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ