World Test Championship Final: भारतीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को बीते दिन इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का नया चेयरमैन घोषित किया गया है। जय शाह आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बने हैं। जय शाह के चेयरमैन बनने के बाद अब रिपोर्ट सामने आने लगी है कि इस बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इंग्लैंड में नहीं खेला जाएगा, बल्कि इसकी जगह बदली जा सकती है। जिसका फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है। दरअसल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हर बार इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाता है। टीम इंडिया दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है और दोनों ही बार भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
क्या बदल जाएगा WTC फाइनल का स्थान?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल के स्थान को बदलने को लेकर जय शाह पहले भी बयान दे चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मई में जय शाह ने कहा था कि हम इस बारे में आईसीसी से बातचीत कर रहे हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल के स्थान को बदलने पर विचार कर सकती है। बीसीसीआई सचिव के तौर पर जय शाह ने ये बड़ा बयान दिया था। वहीं दूसरी तरफ जय शाह के इरादे साफ है कि भारतीय क्रिकेट कैसे आगे बढ़ेगा ये सोचने की बजाय हमे इस पर ध्यान देना होगा कि दुनियाभर में क्रिकेट कैसे आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें:- ‘AI के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट में हो रहा खिलाड़ियों का सिलेक्शन’ PCB प्रमुख का बड़ा बयान
भारत अभी तक नहीं जीत पाया WTC फाइनल
भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को छोड़कर आईसीसी की बाकी सभी ट्रॉफी अपने नाम की है। जिसमें वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इसके अलावा टीम इंडिया दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है।
पहले विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि दोनों बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। भारत को पहले न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हराया था। वहीं एक बार फिर से टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदार मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 में होगी इस दिग्गज की एंट्री! लखनऊ सुपर जायंट्स आज लगा सकती है नाम पर मुहर
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
27 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines