World Athletics U-20 Championship: अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. भारत को एक ही दिन में दो मेडल मिले. एक तरफ बसंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा, तो वहीं लॉन्ग जंप में शहनवाज खान ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ बसंत और शहनवाज वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप में अपने-अपने इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.
हाई जंप में बसंत कुमार ने जीता सिल्वर
राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले 19 साल के बसंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता में 2.21 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. यह उनके करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इतनी ही ऊंचाई पार करके अल्जीरिया के यूनेस अयाची ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया.
तीनों एथलीटों ने 2.21 मीटर की ऊंचाई हासिल की, जिसके बाद मेडल का फैसला ऊंचाई को पार करने के प्रयासों की संख्या के आधार पर किया गया. अयाची ने 2.21 मीटर की ऊंचाई अपने पहले प्रयास में पार की थी, जबकि मेघवाल ने दूसरे और पूल ने तीसरे प्रयास में इतनी ऊंची छलांग लगाई थी. हालांकि, बसंत का सिल्वर मेडल ऐतिहासिक रहा और वह वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप के हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं.
ये भी पढ़ें- रोहित-विराट के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! ODI क्रिकेट में जल्द हो सकती है ट्राई-सीरीज की वापसी
शहनवाज ने लॉन्ग जंप में जीता ब्रॉन्ज
हाई जंप के बाद लॉन्ग जंप में शहनवाज खान ने भारत को मेडल दिलाया. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले 18 साल के शहनवाज खान ने 7.84 मीटर की लंबी छलांग लगाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसी के साथ वह वर्ल्ड एथलेटिक्स U-20 चैंपियनशिप की लॉन्ग जंप स्पर्धा में भारत के लिए मेजल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए हैं. उन्होंने अपने 6 प्रयासों में क्रमश: 7.67 मीटर, 7.72 मीटर, 7.84 मीटर, 7.52 मीटर, 7.83 मीटर और 5.37 मीटर की छलांग लगाई.
इस स्पर्धा में इटली के डेनियल लियोनार्डो ने 7.97 मीटर की छलांग के साथ गोल्ड मेडल जीता. वहीं, मेसन मैकग्रोडर ने 7.96 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. बता दें कि, शहनवाज इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का कमाल दिखा चुके हैं. उनके नाम अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज है. जून 2026 में उन्होंने 8.30 मीटर की शानदार छलांग लगाकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. इसके अलावा, वह एशियन U-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं.
ये भी पढ़ें- भारत-बांग्लादेश सीरीज पर मंडराया संकट, BCB की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines