Womens T20 World Cup Points Table: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो गया है, जहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को पहले ही मैच में करारी हार झेलनी पड़ी। टीम को न्यूजीलैंड ने 58 रनों से मात दी। टीम को यहां खराब बैटिंग और फील्डिंग की वजह से नुकसान झेलना पड़ा। टीम को इस एकतरफा हार से पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है और वह ग्रुप ए में सबसे नीचे है।
न्यूजीलैंड ने पाया पहला स्थान
न्यूजीलैंड बड़ी जीत के साथ टॉप पर है और उसका नेट रनरेट भी बेहतरीन है। ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में कीवी टीम के बाद पाकिस्तान की टीम है, जिसने एशियाई चैम्पियन श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल की। पाकिस्तान टीम ने शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को 31 रनों से मात दी। टीम इंडिया अगर एक मैच और हार जाती है तो उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराएगा।
ग्रुप बी में बांग्लादेश टॉप पर
ग्रुप ए के बाद ग्रुप बी की बात की जाए तो यहां बांग्लादेश की टीम टॉप पर है, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है। बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 16 रनों से मात दी, जबकि साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से रौंदा। इस ग्रुप में अब तक इंग्लैंड ने एक भी मैच नहीं हारा है और वो तीसरे नंबर पर है।
भारत-न्यूजीलैंड मैच का हाल
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 160 रन बनाए। टीम के लिए सोफी डिवाइन ने सिर्फ 36 गेंदों पर 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली। कीवी टीम से मिले 161 रनों के टारगेट के जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 102 रनों पर ही सिमट गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों तक नहीं पहुंच पाया। न्यूजीलैंड के लिए रोजमेरी मेर ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, जबकि ली ताहुहू ने तीन विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
23 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
52 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines