---विज्ञापन---

खेल angle-right

Womens T20 WC 2024: बांग्लादेश में हिंसा, भारत हटा पीछे, इस देश में खेला जा सकता है टी-20 विश्व कप

Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में हिंसा के बाद महिला टी-20 वर्ल्ड कप कहां खेला जा सकता है, इसे लेकर विकल्प तलाश किए जा रहे हैं। अब एक देश ने टी-20 विश्व कप होस्ट करने में दिलचस्पी जताई है।

---विज्ञापन---

Womens T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा का दौर जारी है। आरक्षण मामले पर जारी हिंसा के बाद बांग्लादेश में तख्तापलट भी हो चुका है। शेख हसीना सत्ता से बाहर हो चुकी हैं। बांग्लादेश में इस साल महिलाओं का टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट भी प्रस्तावित है, लेकिन जिस तरह से व्यापक पैमाने पर हिंसा चल रही है। उसे देखते हुए इस टूर्नामेंट पर खतरा मंडराया हुआ है। महिला विश्व कप को अक्टूबर में आयोजित किया जाना था, लेकिन सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है।

जिम्बाब्वे ने जताई दिलचस्पी

इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस आयोजन को भारत में होस्ट करने से मना कर दिया। इसलिए एक विकल्प के तौर पर यूएई और दूसरे के तौर पर जिम्बाब्वे का नाम सामने आया है। भारत की ओर से इसके आयोजन के लिए मना कर देने के बाद जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट के लिए दिलचस्पी जताई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार, आईसीसी बोर्ड की ओर से मंगलवार, 20 अगस्त को इस पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, डोपिंग टेस्ट में फेल हुआ ये खिलाड़ी, सभी फॉर्मेट से किया गया बैन

---विज्ञापन---

कभी नहीं खेला वर्ल्ड कप

जिम्बाब्वे ने इससे पहले दो वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2018 और 2023 की सफल मेजबानी की है। इसके बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट आईसीसी के इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिम्बाब्वे को आखिरी बार 2003 में साउथ अफ्रीका और केन्या के साथ वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी। खास बात यह है कि जिम्बाब्वे की महिला टीम कभी भी वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं बनी है। न ही यूएई की महिला टीम ने कभी वर्ल्ड कप खेला है। वे इस साल भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी, लेकिन जिम्बाब्वे टूर्नामेंट का तटस्थ मेजबान बनने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: ईशान किशन का बड़ा धमाका, बुची बाबू टूर्नामेंट में ठोका ताबड़तोड़ शतक 

First published on: Aug 16, 2024 08:46 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola