Women’s T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज अक्टूबर में होने जा रहा है। इसकी मेजबानी इस बार बांग्लादेश के पास है लेकिन टूर्नामेंट बांग्लादेश में ही होगा या नहीं ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। क्योंकि फिलहाल बांग्लादेश के हालात काफी बिगड़े हुए हैं, जब से देश में सेना का अधिकार हुआ है चारों तरफ दंगा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब बहुत कम उम्मीद बची है कि बांग्लादेश में ये टूर्नामेंट होगा। वहीं अब न्यूजीलैंड की कप्तान ने टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
सोफी डिवाइन छोड़ेंगी कप्तानी
न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि सोफी वनडे टीम की कप्तान बनीं रहेंगी। कार्यभार को कम करने के लिए सोफी ने ये फैसला किया है। इसको लेकर सोफी डिवाइन ने बताया कि, मुझे गर्व है कि मैंने न्यूजीलैंड के लिए वाइट बॉल के दोनों फॉर्मेट में कप्तानी की है।
ये भी पढ़ें:- बुची बाबू टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को मांगनी पड़ी माफी, क्या है पूरा मामला?
आगे उन्होंने कहा कि, कप्तानी के साथ जो अतिरिक्त कार्यभार आता है उसको उठाना में मजा तो आता है लेकिन कई बार ये काफी चुनौतीपूर्ण होता है। टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद मेरी जिम्मेदारी थोड़ी कम हो जाएगी। जिसके बाद मैं अपने खेल पर और ज्यादा उर्जा के साथ ध्यान दे पाउंगी। हालांकि मैं अभी वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हूं।
सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 56 मैचों में कप्तानी कर चुकी है। कप्तानी छोड़ने के बाद वे टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। सोफी ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 147 वनडे और 135 टी20 मैच खेले हैं। 147 वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सोफी ने 3860 रन और गेंदबाजी करते हुए 101 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 135 टी20 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सोफी ने 3268 रन और गेंदबाजी करते हुए 117 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- टेस्ट क्रिकेट से इस खिलाड़ी ने क्यों लिया ब्रेक? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines