बुची बाबू टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव को मांगनी पड़ी माफी, क्या है पूरा मामला?

Buchi Babu Tournament 2024: बुची बाबू टूर्नामेंट मुंबई और टीएनसीए 11 के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। इस दौरान सूर्या को माफी भी मांगनी पड़ी।

SURYAKUMAR YADAV

SURYAKUMAR YADAV

विज्ञापन

Buchi Babu Tournament Suryakumar Yadav: जहां एक तरफ टीम इंडिया फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में बुची बाबू टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें टीम इंडिया के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। बांग्लादेश के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ये टूर्नामेंट कुछ खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में जगह पाने का जरिया बन सकता है।

इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव भी खेल रहे हैं जो शानदार प्रदर्शन करके टेस्ट टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करेंगे। वहीं बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान सूर्यकुमार यादव को माफी भी मांगनी पड़ी है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।

विज्ञापन

सूर्या को क्यों मांगनी पड़ी बीच मैच में माफी?

दरअसल मुंबई और टीएनसीए 11 के बीच खेले गए मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। गेंदबाजी करते समय सूर्या ने एक बीमर गेंद फेंक दी थी, जिसपर बल्लेबाज और फील्डर भी घायल हो सकता था। गेंद फेंकने के बाद सूर्या ने हाथ उठाकर माफी मांगने का इशारा भी किया।

विज्ञापन

जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। मैच के दौरान सूर्या ने कई ओवरों तक गेंदबाजी की। इससे पहले सूर्यकुमार को श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी गेंदबाजी करते हुए देखा गया था, इस मैच में सूर्या ने 2 विकेट भी चटकाए थे।

विज्ञापन

टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के लिए अभी तक महज एक ही टेस्ट मैच खेला है। उनको टी20 स्पेशलिस्ट माना जाता है। जिसके चलते सूर्या को अभी तक टीम इंडिया के लिए ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन बुची बाबू टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस खिलाड़ी ने भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने की अपनी इच्छा जाहिर की थी। जिसके चलते सूर्या ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं। ताकी रेड बॉल क्रिकेट में वे खुद को और ज्यादा बेहतर कर सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ