Womens T20 World Cup 2024: आईसीसी वुमेंस टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होने जा रहा है। जिसके लिए सभी देशों की टीमें यूएई पहुंच रही हैं। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश के हाथों में थी लेकिन पड़ोसी देश में बिगड़े हालातों को देखते हुए आईसीसी ने टी20 विश्व कप को यूएई में कराने का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम भी यूएई पहुंच चुकी है। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में फैंस को भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार बेसब्री से रहता है। चाहे महिला विश्व कप हो या पुरुष इस मैच का रोमांच अलग ही होता है।
इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
वुमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला 6 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टिकट के दाम भी जारी हो चुके हैं। मैच टिकट की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इतना होगा टिकट का दाम
अगर आप भी भारत और पाकिस्तान के मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं तो आप t20worldcup.platinumlist.net की वेबसाइट पर मैच का टिकट बुक कर सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के मैच के बाद इस स्टेडियम में शाम के समय वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जिसको देखते हुए दोनों मैचों का एक ही टिकट मिलने वाला है। जिसकी सबसे कम कीमत 15 दिहरम यानी 342 रुपये रखी गई है। अलग-अलग स्टैंड के मुताबिक ही टिकटों की कीमत को रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- कानपुर में 4 ओवर भी नहीं खेल पाए विराट कोहली, नेट बॉलर ने 2 बार किया बोल्ड
इतनी टीमें ले रही विश्व कप में हिस्सा
महिला टी20 विश्व कप 2024 में इस बार 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देने वाली हैं। इन 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप में 5-5 टीमें होने वाली हैं। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमों को रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले आई बड़ी आफत, कानपुर टेस्ट में संकट के ‘बादल’
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
1 min agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines