Womens Premier League 2025: जहां एक तरफ आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जिसके लिए बीसीसीआई ने नीलामी की तारीख 24 और 25 नवंबर रखी है। वहीं दूसरी तरफ वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी टीमों की रिलीज और रिटेंशन लिस्ट भी सामने आ चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से लेकर मुंबई इंडियंस तक ने अपनी कई-कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
RCB की रिलीज-रिटेंशन लिस्ट
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और सोफी डिवाइन के साथ-साथ कई बड़ी प्लेयर्स को रिटेन किया है। इसके अलावा 6 खिलाड़ियों को आरसीबी ने रिलीज किया है। जिसमें दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, नादिन डे क्लर्क, शुबा सतीश, श्रद्धा पोकरकर और सिमरन बहादुर का नाम शामिल है।
MI की रिलीज-रिटेंशन लिस्ट
मुंबई इंडियंस ने नए सीजन के लिए अपनी 14 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। जिसमें हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज और अमेलिया केर जैसी कई बड़ी प्लेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जिसमें इस्सी वोंग, प्रियंका बाला, हुमैरा काजी और फातिमा जाफर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास लेगा दिग्गज, फैंस को लगने जा रहा बड़ा झटका
गुजरात जायंट्स की रिलीज-रिटेंशन लिस्ट
गुजरात जायंट्स ने इस बार अपनी 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसमें बेथ मूनी, एशले गार्डनर जैसी बड़ी प्सेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा रिलीज में 6 खिलाड़ी स्नेह राणा, कैथरीन ब्राइस, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान और ली ताहुहु शामिल हैं।
यूपी वॉरियर्स की रिलीज-रिटेंशन लिस्ट
यूपी वॉरियर्स ने अपनी 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने 4 प्लेयर्स को रिलीज करने का फैसला किया है। जिसमें लॉरेन बेल, पार्श्ववी चोपड़ा, लक्ष्मी यादव और एस यशश्री शामिल हैं। रिटेन प्लेयर्स में एलिसा हीली, श्वेता सहरावत, चमारी अथापथु, सोफी एक्लेस्टोन और दीप्ति शर्मा जैसी बड़ी प्लेयर्स शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की रिलीज-रिटेंशन लिस्ट
वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 के नए सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी 14 खिलाड़ियों को रिटेन और 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। रिलीज खिलाड़ियों में लौरा हैरिस, अश्वनी कुमारी, पूनम यादव और अपर्णा मंडल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- WI vs ENG: कप्तान से बहस पर खिलाड़ी सस्पेंड, इतने मैचों का लगा बैन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
45 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines