ICC चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास लेगा दिग्गज, फैंस को लगने जा रहा बड़ा झटका

ICC Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। जिसको लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

mohammad nabi

mohammad nabi

ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी इस पाकिस्तान करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पूरा वेन्यू भी तैयार हो चुका है। इस बीच अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी ने एक बड़ा फैसला किया है। मोहम्मद नबी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह धाकड़ ऑलराउंडर पिछले 15 सालों से वनडे फॉर्मेट में अपने देश के लिए खेल रहा है अब उन्होंने फैसला किया है कि वह अगले साल अपने वनडे करियर को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बयान

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने खुलासा किया है कि नबी ने उन्हें इस फैसले के बारे में बताया और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। नबी अफगानिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और 2019 में सबसे लंबे फॉर्मेट, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद साल 2026 टी20 विश्व कप को भी लक्ष्य बना सकते हैं।

विज्ञापन

नसीब ने क्रिकबज से कहा, “हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है ।स्वागत करते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, मैं समझता हूं कि उनसे अपने टी20 करियर को जारी रखने की उम्मीद है और अब तक यही योजना है।”

विज्ञापन

इस ऑलराउंडर के नाम सबसे ज्यादा टीमों के खिलाफ जीत में शामिल होने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अफगानिस्तान की तरफ से 45 मैचों की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में नबी ने अफगानिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 79 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

ऐसा रहा नबी का वनडे करियर

मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए 165 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 3537 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 17 अर्धशतक निकले। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए नबी ने 171 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ