WPL 2024 Arundhati Reddy Fined : वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी पर जुर्माना लगा है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी को डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। बता दें, सोमवार को वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। डब्ल्यूपीएल 2024 में ये यूपी वॉरियर्स की पहली जीत थी।
अरुंधति रेड्डी पर लगा जुर्माना
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी पर यूपी वारियर्स के खिलाफ मैच के दौरान वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (डब्ल्यूपीएल) की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 26 वर्षीय खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की 9 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन मैच के दौरान उनको कुछ नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी को ऐसे इशारे करते हुए देखा गया जिससे खिलाड़ी भड़क सकती थी। जो डब्ल्यूपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध में आता है। जानकारी के अनुसार आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। दरअसल मैच में जब गेंदबाजी करते हुए अरुंधति ने पूनम खेमनार का विकेट लिया था तब उनको कुछ इशारे करते हुए पाया गया था। जिसके चलते उन पर ये जुर्माना लगा है।
बात अगर मैच की करें तो पहले बल्लेबाजी करते यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन ही बनाए थे। यूपी वॉरियर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्वेता शहरावत ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली थी। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राधा यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 14.3 ओवर में लक्ष्य को हासिल करके जीत दर्ज की। दिल्ली की तरफ से शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- ‘आप विजय पा लेंगे’, MD Shami की सर्जरी के बाद PM Modi ने किया ट्वीट
ये भी पढ़ें:- RCB vs GGT: आरसीबी के सामने गुजरात की चुनौती, DREAM11 टीम में इन 5 खिलाड़ियों को जरूर करें शामिल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Dhruv Jurel पर इस इंग्लिश खिलाड़ी को Crush, बेन स्टोक्स ने दिया मजेदार जवाब
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines