Women’s World Cup 2025, IND W vs AUS W Semifinal: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए दोनों टीमें गुरुवार, 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी.
साउथ अफ्रीका की टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शानदार फॉर्म में है और दोनों टीमों के कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स.
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. उनकी जगह शैफाली वर्मा भारतीय पारी की शुरुआत करते हुए नजर आएंगी. वहीं, चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेलने वाली ऋचा घोष भी फिट होकर टीम में वापसी कर सकती हैं. वहीं, टूर्नामेंट में अजेय रही ऑस्ट्रेलियाई टीम उसी प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.
भारत-ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमें वनडे क्रिकेट में अब तक 60 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. इसमें से 49 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का एकतरफा दबदबा देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 वनडे मैचों में कंगारू टीम ने 5 में जीत दर्ज की है, जबकि भारतीय टीम केवल एक मैच जीती है. ऐसे में भारतीय टीम के लिए फाइनल की राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: बारिश नहीं, ‘कर्फ्यू’ की वजह से रद्द हुआ पहला टी20 मैच? कैनबरा में सामने आया नया नियम
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. इस पिच पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिसका बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलता है. बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स खेलते हैं. वहीं, यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलने लगता है.
कब और कहां देखें लाइव?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, फैंस जियोहॉटस्टार ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
IND W vs AUS W: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
ऑस्ट्रेलिया – एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन स्कुट.
ये भी पढ़ें- World Cup 2025: इंग्लैंड को रौंदकर साउथ अफ्रीका की फाइनल में एंट्री, 125 रनों से चारों खाने चित हुई इंग्लिश टीम
संबंधित खबरें
IND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
23 mins agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
29 mins agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
38 mins agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
1 hr agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
1 hr agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 hrs agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines