India vs Australia

IND vs AUS: बारिश नहीं, 'कर्फ्यू' की वजह से रद्द हुआ पहला टी20 मैच? कैनबरा में सामने आया नया नियम

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच रद्द कर दिया गया है. इस मैच में बारिश ने बार-बार खलल डाला, जिससे ओवर में कटौती भी देखने को मिली. लेकिन फिर भी मैच पूरा नहीं हो सका. वहीं, अब खबर आ रही है कि मैच रद्द होने के पीछे की बड़ी वजह कैनबरा के मैदान पर लागू फ्लडलाइट कर्फ्यू है. यहां जानिए क्या है नियम?

India vs Australia: वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. हालांकि, कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मैच रद्द कर दिया. इस मैच में शुरू से ही बारिश ने बार-बार खलल डाला और कुछ देर बाद मैच को रद्द कर दिया गया. वहीं, अब खबर आ रही है कि मैच रद्द होने के पीछे की बड़ी वजह शायद कुछ और थी. दरअसल, बारिश के दौरान एक चीज ने सबको हैरान कर दिया, आमतौर पर टी20 मुकाबलों में देखने को नहीं मिलती है. दरअसल, मैच शुरू होने के 5 ओवर बाद ही हल्कि बारिश होने लगी. बारिश रुकने और मैच दोबारा से शुरू होने में करीब 40 मिनट समय लगा.

विज्ञापन

वहीं, मुकाबला 18-18 ओवर कर दिया गया. यानी मैच में 2-2 ओवर की कटौती कर दी गई है. आमतौर पर टी20 मुकाबलों में इतने कम देरी के लिए मैच रुकने पर ओवरों की कटौती नहीं होती है. दरअसल, इसके पीछे एक नियम है, जो कैनबरा के मैदान पर देखने को मिला है. ओवर इसलिए घटाने पड़े, क्योंकि मैदान पर फ्लडलाइट कर्फ्यू (Floodlight Curfew) का नियम लागू है. इस नियम के तहत रात 11:00 बजे तक स्टेडियम की लाइटें बंद करनी होती है, क्योंकि यह एक रिहायशी इलाका है. इसी कारण खेल को निर्धारित समय पर कम कर दिया गया और ओवरों में भी कटौती हुई. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ