Avani Lekhara: कहा जाता है कि कुछ करने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती, ये कथन भारत की 22 साल की बेटी ने चरितार्थ किया है। 22 साल की अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक 2024 ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) में स्वर्ण पदक जीता था। अवनि इससे पहले भी टोक्यो (2020) में भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। वो पैरालंपिक गेम्स में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। लेकिन सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
एक एक्सीडेंट ने बदल दी थी जिंदगी
अवनी लेखरा जयपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की है और वो जज बनना चाहती थीं। लेकिन उनकी किस्मत में कुछ ही और लिखा था। 2012 में हुए एक कार एक्सीडेंट में अवनी को स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वो चलने में असमर्थ हो गईं थीं। दुर्घटना के बाद अवनि ने जीवन से हार नहीं मानी।
उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया। उन्होंने अभिनव बिंद्रा की आत्मकथा “ए शॉट एट हिस्ट्री” पढ़ी और इससे प्रेरित होकर शूटिंग में करियर बनाने का फैसला किया। उनके पिता ने उन्हें शूटिंग रेंज ले जाना शुरू किया और जल्द ही अवनि ने इस खेल में अपनी प्रतिभा साबित की।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: टीम इंडिया की जीत का मिल रहा शुभ संकेत, क्या बरकरार रहेगा 27 साल का रिकॉर्ड?
टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में स्वर्णिम जीत
अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक्स 2020 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 249।6 अंकों के साथ पैरालंपिक्स रिकॉर्ड और वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके अलावा, उन्होंने 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 में कांस्य पदक भी जीता।
सम्मान और पुरस्कार
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2021) – भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
पद्म श्री (2022) – देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान।
पैरालंपिक गेम्स (2020) – R2 में स्वर्ण पदक – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 और R8 में कांस्य पदक – महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1
एशियाई पैरा गेम्स (2022) – R2 में स्वर्ण पदक – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1
विश्व कप नई दिल्ली (2024) – R2 में कांस्य पदक – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 और आर6 मिश्रित टीम 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 1
ओसिजेक विश्व कप (2023) – R2 में स्वर्ण पदक – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 और आर10 में रजत पदक – मिश्रित टीम 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग एसएच1
चांगवोन विश्व कप (2023) – R2 में रजत पदक – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: 1 नहीं 2 प्लेटफॉर्म पर फ्री में देख सकते हैं सेमीफाइनल, जानें पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
38 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines