IND vs AUS: टीम इंडिया की जीत का मिल रहा शुभ संकेत, क्या बरकरार रहेगा 27 साल का रिकॉर्ड?

India vs Australia: चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच में भारत की जीत का एक शुभ संकेत मिल रहा है।

Team India

Team India

India vs Australia: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम को अब रविवार को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में सेमीफाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया टीम से भिड़ना है, जो कई खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद भी जोरदार खेल दिखा रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जो उसका दबदबा दिखाता है। दोनों ही टीमें ऐसी हैं, जिनका आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट स्टेज में अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलता है। सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो भारत की यहां भी तूती बोलती है।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए पिछले 27 सालों में एक भी सेमीफाइनल मुकाबला नहीं गंवाया है। यह रिकॉर्ड टीम का दबदबा दिखाता है। इस दौरान सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने टीम की बागडोर संभाली और हर बार सेमीफाइनल की चुनौती को बखूबी पार किया। टीम के इस प्रदर्शन के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम एक बार फिर से अपनी परंपरा को कायम रखते हुए सेमीफाइनल की बाधा पार करने में सफल रहेगी।

विज्ञापन

दो बार चैम्पियन बनी है टीम इंडिया

1998 में शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी को टीम इंडिया अब तक दो बार अपने नाम करने में सफल रही है। पहले इस टूर्नामेंट को ‘आईसीसी नॉकआउट’ के नाम से जाना जाता था। भारत ने साल 2000 में केन्या में हुए टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि टीम फाइनल की बाधा नहीं पार कर सकी और करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई। टीम को साल 2002 में पहली बार चैम्पियन बनने का मौका मिला, जहां बारिश की वजह से भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता बने।

विज्ञापन

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास

साल 2013 में टीम को इस ट्रॉफी को फिर से जीतने का मौका मिला, जहां धोनी की अगुवाई में भारत ने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को धूल चटाई। यह टूर्नामेंट भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के लिए यादगार रहा, क्योंकि इस टूर्नामेंट के साथ ही उन्हें कप्तान धोनी से ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिली और उनके इस फैसले ने ‘हिटमैन’ की किस्मत पलट कर रख दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ