IND W vs PAK W: महिला एशिया कप 2024 का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने पकिस्तान को 7 विकेट से पीट दिया है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया था।
3 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य
109 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 14.1 ओवर में इसे हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने 31 गेंदों पर 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए थे। उनके अलावा शैफाली ने 29 गेंदों में 40 रन की पारी खेली थी।
दोनों ने 9.3 ओवर में ही 85 रन जोड़ दिए थे। इसके बाद टीम इंडिया को तीन झटके जल्दी लगे थे, लेकिन अंत में तीन इंडिया ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। कप्तान हरमनप्रीत कौर (5) और जेमिमाह रोड्रिगेज (3) नाबाद रहीं।
108 रन पर ही सिमट गई थी पाकिस्तान की टीम
भारतीय महिला टीम ने आगे पाकिस्तान की टीम कुछ खास नहीं कर सकी। पाकिस्तान की टीम 108 रन पर समेट गई थी। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सिदरा अमीन ने बनाए थे। उन्होंने 25 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा तूबा हसन और फातिमा हसन ने 22-22 रन की पारी खेली थी।
भारत के लिए सबसे अधिक विकेट दीप्ति शर्मा ने हासिल किये थे। उन्होंने 3 विकेट लिए थे। उनके अलावा रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयांका पाटिल को दो-दो सफलता मिली थी।इस मैच में तीन विकेट लेने वाली दीप्ती शर्मा को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है। विमेंस एशिया कप में भारत की ये पहली जीत है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines