हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's Asia Cup 2026 के सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान समेत इन 4 टीमों ने की एंट्री, जानिए किसकी-किससे होगी टक्कर?

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें पक्की हो चुकी है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अंतिम-4 में जगह बनाई है. यहां जानिए सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी?

विज्ञापन
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए तय हुई 4 टीमें (Image: ANI)

Women’s Asia Cup 2026 Semifinals Schedule: दुबई में खेला जा रहा महिला एशिया कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है. खिताब की रेस में अब सिर्फ 4 टीमें ही बची हैं. भारत-पाकिस्तान समेत चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. बांग्लादेश ने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में UAE को 34 रनों से हराकर अंतिम-4 में एंट्री की है. ऐसे में अब सेमीफाइल का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है. तो चलिए जानते हैं सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी?

सेमीफाइनल में इन 4 टीमों ने बनाई जगह

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप-बी से बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. इसके बाद श्रीलंका ने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की की और फिर पाकिस्तान ने ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में जगह बनाई. आखिर में बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.

अब सेमीफाइनल में अलग-अलग ग्रुप वाली टीमों के बीच मुकाबले होंगे. ग्रुप-ए की टॉपर टीम की टक्कर ग्रुप-बी की दूसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी. इसी तरह ग्रप-बी में शीर्ष पर रही टीम की भिड़ंत ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी.

विज्ञापन

सेमीफाइनल किससे-किसकी होगी टक्कर?

ग्रुप-ए में भारतीय टीम नंबर-1 पर रही, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर रही. वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. ऐसे में पहले सेमफाइनल में टीम इंडिया की टक्कर बांग्लादेश से होगी. यह मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर को खेला जाएगा. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होगी. यह मैच शुक्रवार, 11 सितंबर को होगा. सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली दो टीमों के बीच 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

भारत-पाकिस्तान के बीच फिर हो सकता है मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी मात दी थी. अब उम्मीद की जा रही है कि इस टूर्नामेंट में फिर से भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है और इस बार दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने हो सकती हैं. दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. हालांकि, फाइनल में भिड़ने के लिए भारत को बांग्लादेश को हराना होगा और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- CPL 2026 में छाए पाकिस्तानी क्रिकेटर शादब खान, गेंद-बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को दिलाया नंबर 1 का ताज

महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

तारीखसमय (IST)मुकाबलास्थान
10 सितंबर 2026रात 8:00 बजेभारत vs बांग्लादेश – पहला सेमीफाइनलदुबई
11 सितंबर 2026रात 8:00 बजेश्रीलंका vs पाकिस्तान – दूसरा सेमीफाइनलदुबई
13 सितंबर 2026रात 8:00 बजेपहले सेमीफाइनल की विजेता vs दूसरे सेमीफाइनल की विजेता – फाइनलदुबई

ये भी पढ़ें- ENG vs PAK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच? जानें TV से मोबाइल तक पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola