Women’s Asia Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार, 3 सितंबर को हांगकांग को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गई है. स्मृति मंधाना की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने हांगकांग के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इससे पहले टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से मात दी थी.
अब भारत का अगला मुकाबला और आखिरी लीग स्टेज मुकाबला पाकिस्तन से होना है. भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला शनिवार, 5 सितंबर को खेला जाएगा. हालांकि, इस मैच में जीत हार से भारतीय टीम को कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन पाकिस्तान को एक और जीत की जरूरत है.
स्मृति मंधाना की तूफानी पारी से भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ 137 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. भारत की इस जीत की हीरो स्टार ओपनर स्मृति मंधाना रही, जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी के साथ मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला खिलाड़ी बन गई.
साथ ही वह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में हांगकांग की टीम 16.2 ओवर में महज 52 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी, प्रेमा रावत और नंदनी शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें- IND W vs HKC W: हांगकांग को हराकर भारत ने दर्ज की दूसरी जीत, स्मृति मंधाना बनीं जीत की हीरो
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी भारत
महिला एशिया कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपना कब्जा कायम रखा और सेमीफाइल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई. भारत ने 2 मैचों में जीत के साथ 4 अंक जुटाए और टीम का नेट रनरेट 5.77 का है, जो टूर्नामेंट में किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है. ग्रुप-ए से भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, पाकिस्तान की टीम 2 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है और वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन सकती है.
पाकिस्तान के अभी दो मुकाबले बाकी हैं और उसे अंतिम-4 में पहुंचे के लिए एक जीत की जरूरत है. पाकिस्तान को भारत के बाद हांगकांग से भिड़ना है. वहीं, ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका की टीम 2 मैचों में 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब है. दूसरे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश भी अपने बाकी बचे दो मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर BCCI ने दिया बड़ा बयान, सचिन तेंदुलकर जैसा करियर बनाने की तैयारी
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines