हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's Asia Cup Final: भारत-श्रीलंका के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए T20I में किसका पलड़ा रहा है भारी

Women’s Asia Cup Final: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला बीच रविवार, 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी रहा है.

विज्ञापन
भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप 2026 फाइनल मुकाबला आज (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Women’s Asia Cup Final: महिला टी20 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के बीच रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा. दुबई में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में हरमप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया की नजरें न सिर्फ ट्रॉफी जीतने पर, बल्कि पिछली बार फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने पर भी होंगी. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अब तक शानदार किया है और दोनों ने बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में जगह बनाई है.

भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में एंट्री की है. अब खिताब के लिए भारत और श्रीलंका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं टी20I क्रिकेट में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड.

टी20 इंटरनेशनल में किसका पलड़ा रहा है भारी?

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 टी20I मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 25 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 5 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा है. इस शानदार रिकॉर्ड के चलते फाइनल में भारत की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है.

विज्ञापन

महिला टी20 एशिया कप में भी श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा देखने को मिला है. एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 5 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ एक जीत नसीब हुई है. श्रीलंका की यह एकमात्र जीत 2024 के एशिया कप फाइनल में आई थी.

पिछली हार का बदला लेना उतरेगी टीम इंडिया

2024 में खेले गए पिछले महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब 2026 के फाइनल में भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने और एशिया कप की ट्रॉफी दोबारा अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. शानदार रिकॉर्ड के बाद भी भारतीय टीम श्रीलंका को हल्के में लेने की भूल नहीं करना चाहेगी. श्रीलंकाई टीम का मौजूदा फॉर्म और दुबई की धीमी पिच को देखते हुए भारत के लिए यह मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड से लगातार 3 टेस्ट हारने के बाद बाबर आजम का बड़ा कबूलनामा, टीम में बदलाव पर कही ये बात

IND W vs SL W: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.

विज्ञापन

श्रीलंका: चमारी अथापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, देवमी विहंगा, चामुडी प्रबोदा.

ये भी पढ़ें- WTC Points Table: पाकिस्तान को 3-0 से हराने के बाद इंग्लैंड ने बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, श्रीलंका को हुआ नुकसान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola