---विज्ञापन---

खेल angle-right

Women Asia Cup: ऋचा घोष ने रचा इतिहास, बनीं T20 में ये कारनामा करने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

Women's Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है। यूएई के खिलाफ उन्होंने मात्र 29 गेंदों में नाबाद 64 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 में ग्रुप ए में भारतीय महिला टीम का मुकाबला यूएई की टीम हुआ। इस मैच में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने इतिहास रच दिया। यूएई के खिलाफ मैच में उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में ही फिफ्टी बना दी। इसी के साथ वो भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगानी वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। इस क्लब में उनसे पहले स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी हैं।

ऋचा घोष ने मचाया धमाल

---विज्ञापन---

यूएई के खिलाफ ऋचा घोष ने दमदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 64 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने मात्र 26 गेंदों में ही फिफ्टी बना दी थी।

 

---विज्ञापन---

स्मृति मंधाना के नाम भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 24 गेंदों में ही फिफ्टी बना दी थी। इसके अलावा उन्होंने 25 गेंदों में भी अर्धशतक बनाया है। इसके बाद लिस्ट में शेफाली वर्मा हैं। उन्होंने 26 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। ऋचा घोष ने भी यूएई के खिलाफ 26 गेंद पर अर्धशतक बनाया।

---विज्ञापन---

सोफी डिवाइन और लिचफील्ड हैं इस लिस्ट में पहले स्थान

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप में से न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड के नाम दर्ज है। 2015 में भारत के खिलाफ सोफी ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। जबकि लिचफील्ड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी बना दी थी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भारतीय महिला टीम ने हासिल की जीत

महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत ने UAE को 78 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। UAE की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 123 रन ही बना सकी। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को मात दी थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Video: सूर्यकुमार यादव का लाइफस्टाइल देख रह जाएंगे दंग, देखें कितने करोड़ के मालिक हैं टी20 टीम के कप्तान

First published on: Jul 21, 2024 06:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola