Asia Cup 2024: इस दिन खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला, यहां देखें शेड्यूल और टीम

Womens Asia Cup 2024: क्रिकेट फैंस को भारत-पाक का मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ये मुकाबला श्रीलंका के दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

arvind (80)

Women’s Asia Cup 2024: क्रिकेट फैंस को हमेशा से ही भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले काफी समय से आईसीसी टूर्नामेंट में ही इन दोनों देशों का बीच मुकाबला होता है। इस मैचों में ज्यादातर भारत का ही जलवा देखने को मिला है। इस महीने एक बार फिर से फैंस को इन दोनों देशों के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। यह मुकाबला विमेंस एशिया कप में खेला जाएगा।

विज्ञापन

इन दिन होगा भारत और पकिस्तान के बीच मैच

विज्ञापन

इस बार विमेंस एशिया कप में आठ टीमें हिस्सा ले रही है। इन आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा नेपाल, पाकिस्तान और यूएई की टीम है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन

यहां देखें टीम इंडिया के एशिया कप शेड्यूल

दिन मैच समय स्टेडियम
19 जुलाई (शुक्रवार) भारत बनाम पाकिस्तान शाम 7:00 बजे रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका
21 जुलाई (रविवार) भारत बनाम यूएई दोपहर 2:00 बजे रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका
23 जुलाई (मंगलवार) भारत बनाम नेपाल शाम 7:00 बजे रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, श्रीलंका

यहां देख सकते हैं टूर्नामेंट

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर महिला एशिया कप 2024 का प्रसारण होगा। इसके अलावा फैंस डिज्नी+हॉटस्टार पर इस मैच को देख सकते हैं।

महिला एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर ), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ