Women’s Asia Cup 2024: भारत और नेपाल के बीच महिला एशिया कप 2024 का 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने 82 रनों से जीत हासिल की है। 179 रन के स्कोर का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 9 विकेट खोकर निर्धारित ओवर में सिर्फ 96 रन ही बना सकी। भारतीय महिला टीम की ये लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ग्रुप ए में टॉप पर है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान और UAE को मात दी थी।
नेपाल के बल्लेबाज हुए फेल
179 रन के स्कोर का पीछा करते हुए नेपाल का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन सीता मागर ने बनाए। उन्होंने 22 गेंदों में 18 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति शर्मा ने 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा अरुंधति रेड्डी और राधा यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए।
शेफाली वर्मा ने खेली दमदार पारी
टॉस जीतकर टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था। इस मैच में शेफाली और हेमलता ने पारी की शुरुआत की। शेफाली इस मैच में पूरे रंग में नजर आईं। उन्होंने 48 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का लगाया।
उनके अलावा इस मैच में हेमलता ने 42 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 1 छक्का लगाया। पारी के अंत में जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में 28 रन की पारी खेल कर टीम इंडिया को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा विकेट मागर ने लिए। उन्होंने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
15 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines