IND vs PAK: फाइनल में हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, इस दिन दिखेगा रोमांच

Women’s Asia Cup 2024 India vs Pakistan Final Scenario: भारत-पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर महामुकाबले में भिड़ सकती हैं। दोनों टीमें महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। जहां दोनों की फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

IND W vs PAK W

IND W vs PAK W

Women’s Asia Cup 2024 India vs Pakistan Final Scenario: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर देश को गौरवान्वित किया है। भारत की पुरुष टीम के बाद अब महिला टीम भी शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। टीम इंडिया ने एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर पहले सेमीफाइनल में एंट्री ली। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने यूएई को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि अभी सेमीफाइनल की बाकी दो टीमें डिसाइड नहीं हुई हैं। इसके लिए बांग्लादेश-मलेशिया और श्रीलंका थाईलैंड के बीच मुकाबला चल रहा है।

विज्ञापन

फाइनल में हो सकती है भिड़ंत

अगर टीम इंडिया और पाकिस्तान की टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लेती है तो दोनों टीमों की फाइनल में भिड़ंत हो सकती है। इस तरह फैंस को एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रोमांच दिखाई दे सकता है। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है।

विज्ञापन

कब होगा फाइनल मुकाबला 

एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को श्रीलंका के दांबुला में होगा। ये मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो ये इस साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन

एशिया कप में टीम इंडिया का पलड़ा भारी

आपको बता दें कि महिला एशिया कप टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने अब तक अपने सभी 3 मैच खेले हैं। जिसमें शानदार जीत दर्ज की है। इस तरह भारतीय टीम एशिया कप टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने अपने सबसे पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। भारतीय टीम ने इसमें 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद यूएई को 78 रन और नेपाल को 82 रन से शिकस्त देकर क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया। वहीं पाकिस्तान ने नेपाल और यूएई के खिलाफ जीत दर्ज की है। दूसरे ग्रुप से श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदार है। उसके पास 2 मैचों में जीत के बाद 4 अंक हैं और वह अब तक टॉप पर काबिज है। दूसरे स्थान के लिए थाईलैंड-बांग्लादेश के बीच मुकाबला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ