---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

рдмрдбрд╝рд╛ рдЭрдЯрдХрд╛! рдмреЗрдЬреБрдмрд╛рди рдХреЛ рдорд╛рд░реЗ 24 рдХреЛрдбрд╝реЗ, рдЕрдм рдкреЗрд░тАНрд┐рд╕ рдУрд▓рдВрдктАНрд┐рдХ рд╕реЗ рдмрд╛рд╣рд░ рд╣реБрдИ 6 рдкрджрдХ рд╡тАНрд┐рдЬреЗрддрд╛ рд╕реБрдкрд░рд╕реНтАНрдЯрд╛рд░

Paris Olympic 2024 рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдмреНрд░рд┐рдЯреЗрди рдХреЛ рдмрдбрд╝рд╛ рдЭрдЯрдХрд╛ рд▓рдЧрд╛ рд╣реИред рдмреНрд░рд┐рдЯреЗрди рдХреА рдПрдХ рд╕реНрдЯрд╛рд░ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝реА рдиреЗ рдкреЗрд░рд┐рд╕ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдХ рдореЗрдВ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рди рд▓реЗрдиреЗ рдХрд╛ рдлреИрд╕рд▓рд╛ рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдЗрд╕ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝реА рдХрд╛ рдПрдХ рд╢рд░реНрдордирд╛рдХ рд╡реАрдбрд┐рдпреЛ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рдерд╛, рдЬрд┐рд╕рдкрд░ рдЬрд╛рдВрдЪ рдЪрд▓ рд░рд╣реА рд╣реИред рдЗрд╕ рд╕реНрдЯрд╛рд░ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝реА рдХреЗ рдкрд╛рд╕ рдЗрд╕ рдУрд▓рдВрдкрд┐рдХ рдореЗрдВ рдЗрддрд┐рд╣рд╛рд╕ рд░рдЪрдиреЗ рдХрд╛ рдореМрдХрд╛ рдерд╛, рд▓реЗрдХрд┐рди 4 рд╕рд╛рд▓ рдкрд╣рд▓реЗ рдЗрд╕ рджрд┐рдЧреНрдЧрдЬ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝реА рд╕реЗ рд╣реБрдИ рдЧрд▓рддреА рдХрд╛ рдЦрд╛рдорд┐рдпрд╛рдЬрд╛ рдЙрд╕реЗ рдЕрдм рдЭреЗрд▓рдирд╛ рдкрдбрд╝ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред┬а

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Paris Olympic 2024 से पहले ब्रिटेन को बड़ा झटका लगा है। देश के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने वाली स्टार खिलाड़ी ने पेरिस ओलंपिक से अपना नाम वापस ले लिया है। इस स्टार खिलाड़ी ने 4 साल पहले एक गलती की थी, जिसका खामियाजा उसे इस रूप में झेलना पड़ रहा है। हालांकि इस स्टार खिलाड़ी ने माफी भी मांगी है, लेकिन उन्हें पेरिस ओलंपिक से बाहर रहना पड़ेगा।

कौन है ये स्टार खिलाड़ी

इंग्लैंड की ये स्टार खिलाड़ी चार्लोट दुजार्डिन हैं, जोकि दुनिया की नंबर-1 घुड़सवार मानी जाती हैं। चार्लोट दुजार्डिन एक ऐसी घुड़सवार हैं जो महज एक वर्ष में ही खेल जगत में अज्ञात से ओलंपिक चैंपियन बन गईं थी। वह अब तक 3 ओलंपिक में चैंपियन बन चुकी हैं। चार्लोट ने सबसे पहले लंदन ओलंपिक में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद रियो ओलंपिक में एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर चार्लोट ने कब्जा जमाया। वहीं, पिछली बार यानी कि टोक्यो ओलंपिक में चार्लोट ने 2 कांस्य पदक जीतकर ब्रिटेन के लिए सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतने के लौरा केनी के रिकॉर्ज की बराबरी की।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्यों हुई पेरिस ओलंपिक से बाहर

चार्लोट दुजार्डिन पर आरोप है कि उन्होंने 1 घोड़े के साथ दुर्व्यवहार किया था। ये घटना उनके निजी अस्तबल की बताई जा रही है, जहां उन्होंने 1 घोड़े पर 24 कोड़े मारे थे। इस घटना को लेकर एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी खेल महासंघ से शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में शिकायतकर्ता ने इसके सबूत के तौर पर वीडियो भी भेजा था। अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी खेल महासंघ ने चार्लोट से जवाब इसका जवाब देने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था। समयसीमा से पहले ही चार्लोट ने ओलंपिक से बाहर रहने का निर्णय ले लिया।

क्या था वीडियो में

चार्लोट दुजार्डिन का ये वीडियो 4 साल पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में चार्लोट एक युवा राइडर को प्रशिक्षण दे रही हैं। इस प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने एक घोड़े को करीब 24 कोड़े मारे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि चार्लोट घोड़ों पर ऐसे हमला कर रही हैं, जैसे वह घोड़ा नहीं बल्कि सर्कस का हाथी हो।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

6 महीने का लगा प्रतिबंध

इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इक्वेस्ट्रियन स्पोर्ट्स (एफईआई) की रिपोर्ट के अनुसार इस फुटेज को देखने के बाद चार्लोट पर अंतरराष्ट्रीय घुड़सवारी खेल महासंघ की ओर से तत्काल प्रभाव से 6 महीने के लिए अस्थाई रूप निलंबित करने का फैसला लिया गया है। एफईआई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चार्लोट ने जांच में पूरा सहयोग किया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया की विडियो में वही हैं। उन्होंने अपनी इस गलती के लिए खेद भी जताया।

ये भी पढ़ें:- Exclusive: कैसे कोच साबित होंगे गौतम गंभीर? पूर्व सेलेक्टर ने कही बड़ी बात

---विज्ञापन---

क्या बोली चार्लोट दुजार्डिन

चार्लोट ने अपने बयान में कहा कि वह बहुत शर्मिंदा हैं। ये घटना पूरी तरह से उनके चरित्र के विपरीत थी और ये इस बात को नहीं साबित करती कि मैं अपने घोड़ों को कैसे प्रशिक्षित करती हूं या अपने शिष्यों को किस तरह से ट्रेनिंग देती हूं। हालांकि कोई बहाना करने के बजाय मैं कहना चाहती हूं कि मैं बहुत शर्मिंदा हूं और मुझे उस समय बेहतर उदाहरण पेश करना चाहिए था। मैं अपने कार्यों के लिए सचमुच खेद व्यक्त करती हूं और इस बात से हताश हूं कि मैंने प्रशंसकों को निराश किया है। मैं जांच में सहयोक करूंगी और जांच पूरी होने तक कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगी।

इस बार रचती इतिहास 

चार्लोट दुजार्डिन अगर पेरिस ओलंपिक का हिस्सा होतीं और 1 पदक जीतती तो वह ब्रिटेन की सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन जाती। ब्रिटेन के लिए सबसे ज्यादा पदक अब तक लौरा केनी ने जीता है। लौरा केनी ने ब्रिटेन के लिए कुल 6 ओलंपिक पदक जीते हैं, जबकि चार्लोट 1 पदक जीतकर 7 ओलंपिक पदक के साथ नंबर-1 स्थान हासिल कर लेती। चार्लोट पर प्रतिबंध लगने के बाद उनका ब्रिटेन के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी को जब आया सुसाइड का ख्याल, करीबी बोले 19वीं मंजिल पर चढ़ गए थे क्रिकेटर

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या प्रैक्टिस सेशन में नए कोच और हार्दिक पांड्या के बीच हो गया मतभेद? जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2025 की नीलामी से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है गुजरात टाइटंस, सामने आए नाम

First published on: Jul 24, 2024 04:28 PM

End of Article

About the Author

Mashahid abbas

рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рд╕рдм-рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рдХрд░реАрдм 5 рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рдФрд░ рд╡реЗрдм) рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдЕрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рд╕реВрд░реНрдпрд╛ рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рд╕реЗ рдХреА рдереАред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж India Today рдХреА рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ IChowk рдкрд░ рдмрддреМрд░ рдлреНрд░реАрд▓рд╛рдВрд╕рд░ рдФрд░ рдлрд┐рд░ рдЕрдорд░ рдЙрдЬрд╛рд▓рд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ) рдореЗрдВ рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреА рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреА рд╣реИрдВред рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдЙрддреНрддрд░ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рдкреНрд░рдпрд╛рдЧрд░рд╛рдЬ рдЬрд┐рд▓реЗ рдХреЗ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдФрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рд╕рдЯреАрдХ рдЦрдмрд░реЗрдВ рдкреНрд░рдХрд╛рд╢рд┐рдд рд╣реЛрдВ рдЗрд╕реА рдЙрджреНрджреЗрд╢реНрдп рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╕рддрдд рд▓реЗрдЦрди рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola