भारत-पाकिस्तान की टीमें आज एशिया कप में आमने-सामने, देखें किसका पलड़ा है भारी

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 का आगाज आज से हो रहा है। टूर्नामेंट में पहले ही दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। एशिया कप का यह 9वां संस्करण है, जिसमें 7 बार भारत ने अपने नाम ये खिताब किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि 2 बार पाकिस्तान की टीम रनर अप जरूर बनी है।

India vs Pakistan

India vs Pakistan

Women’s Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 का आज से आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच UAE और नेपाल की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। आज शाम 7 बजे से शुरू होने जा रहे इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी है और कौन सी टीम इस मैच को जीतेगी ये सवाल लोगों के मन में खड़े हो रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आखिर दोनों टीमों में किस टीम का पलड़ा भारी है।

विज्ञापन

7 बार भारत बना चैंपियन

एशिया कप में अब तक 8 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सर्वाधिक 7 बार खिताब अपने नाम किया है। भारत ने 4 बार वनडे फॉर्मेट और 3 बार टी20 फॉर्मेट में ये खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2022 में एशिया कप का खिताब जीता है। वहीं, पाकिस्तान की टीम आज तक खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि टीम 2012 और 2016 में रनर अप रही है।

विज्ञापन

भारत का जीत का स्ट्राइक बेहतर

महिला एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में भारत ने अब तक कुल 20 मैच खेले हैं, जिसमें से 17 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। टीम को महज 3 मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तान की बात की जाए तो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने इस फॉर्मेट में कुल 19 मैच खेले हैं, इसमें टीम ने 11 मैच जीते हैं जबकि 8 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक कैसा हुआ मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 11 और पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

विज्ञापन

महिला एशिया कप के लिए टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष व उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।

विज्ञापन

पाकिस्तान: निदा दार (कप्तान) आलिया रियाज, डायना बेग, फातिमा सना, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी (विकेट कीपर), नशरा सुंधू, ओमाइमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सईदा अरूब शाह , तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ