Women’s Asia Cup 2024 Final IND W vs SL W: महिला एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रविवार को दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका की टीम 8 विकेट से विजयी हुई। इसी के साथ उसने महिला एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में शानदार जीत के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
हाईऐस्ट रन चेज
श्रीलंका ने इस मैच में 166 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया। यह महिला टी20 इंटरनेशनल फाइनल में किसी भी टीम की ओर से हासिल किया गया हाईऐस्ट रन चेज है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने 2016 में खेले गए महिला टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 149 रन के लक्ष्य का पीछा किया था। ये रन चेज श्रीलंका का टी-20 में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है। उन्होंने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 156 रनों का सफलतापूर्वक पीछा किया था।
चमारी अट्टापट्टू का रिकॉर्ड
एशिया कप में श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 304 रन बनाए। यह किसी भी महिला खिलाड़ी की ओर से टी20 सीरीज या किसी एक टूर्नामेंट में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान वेस्ट इंडीज की हेली मैथ्यूज ने 310 रन के साथ रिकॉर्ड बनाया था।
राधा यादव के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज राधा यादव ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन दिए। यह महिला टी20 एशिया कप के मैच में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस मैच में श्रीलंका-भारत की टीमों ने कुल 332 रन बनाए। यह महिला टी20 एशिया कप के मैच में सबसे ज्यादा रन हैं।
ये रहा मैच का लेखा-जोखा
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए 60 रन जड़े। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 29 और रिचा घोष ने 30 रन बनाए। हालांकि भारतीय गेंदबाजी खराब रही। फील्डिंग में भी टीम ने निराश किया। दीप्ति शर्मा को छोड़कर कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं चटका सकीं। आखिरकार श्रीलंका ने 8 गेंद शेष रहते 8 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका की इस जीत में कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 43 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 61 रन जड़े। वहीं हर्षिता समरविक्रमा ने 51 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के जड़कर नाबाद 69 रन बनाए। कविशा दिलहारी ने 16 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के जड़कर नाबाद 30 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं 22 साल की मनु भाकर, जिन्होंने पेरिस में लहराया तिरंगा
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 mins agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
45 mins agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
48 mins agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
49 mins agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
1 hr agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
1 hr agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
1 hr agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
2 hrs agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
2 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines