---विज्ञापन---

खेल angle-right

शूटिंग ही नहीं इस खेल में भी माहिर हैं मनु भाकर, जीत चुकी हैं मेडल

Paris Olympics Winner Manu Bhaker : साल 2016 में जब मनु 16 साल की थीं तो उन्होंने शूटिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। इसमें उनके पिता ने खूब मदद की। शूटिंग के अलावा मनु एक और खेल में मेडल जीत चुकी हैं।

---विज्ञापन---

Paris Olympics Winner Manu Bhaker :  पेरिस ओलंपिक-2024 में महिला निशानेबाज मनु भाकर ने कांस्य पदक जीत लिया है। फाइनल में मनु ने 221.7 का स्कोर बनाया है। ये भारत का पहला पदक है। मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। मनु भाकर टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने से चूक गईं थी। इस बार मनु ने शुरुआत में ही कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

हालांकि मनु एयर पिस्टल के अलावा भी कई खेल का हिस्सा रह चुकी हैं और अवार्ड जीत चुकी हैं। मनु भाकर हरियाणा के झज्जर की रहने वाली हैं। मनु ने स्कूल में टेनिस, स्केटिंग और मुक्केबाजी जैसे कई खेलों में भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने ‘थांग ता’ नामक मार्शल आर्ट में भी भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीत चुकी हैं। रियो ओलंपिक के बाद मनु का मन बदल गया और उन्होंने शूटिंग में जाने का फैसला किया।

---विज्ञापन---

पिता ने खरीद कर दी बंदूक

मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2016 में जब मनु 16 साल की थीं तो उन्होंने शूटिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। इसके बाद मनु के पिता से स्पोर्ट्स शूटिंग पिस्टल की डिमांड कर दी। मनु के पिता हमेशा उनका सहयोग करते थे तो राम किशन भाकर ने मनु के लिए एक बंदूक खरीदी। अब इस बंदूक मनु को ओलंपियन बना दिया है।

यह भी पढ़ें : मनु भाकर ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज

---विज्ञापन---

2017 की राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने ओलंपियन और पूर्व विश्व नंबर 1 हीना सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़कर 242.3 का स्कोर बना दिया और 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में जीत हासिल की थी। साल 2017 एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और उन्होंने कांस्य पदक जीतकर पूरी दुनिया में नाम रोशन कर दिया है।

First published on: Jul 28, 2024 04:36 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola