WPL 2024, Delhi Capitals Beat Mumbai Indians: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को— रन से हरा दिया। इसके साथ ही ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार का बदला भी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होम ग्राउंड पर ले लिया। इस जीत के साथ अब दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में अपना टॉप स्थान और पुख्ता कर लिया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो मैच में बाहर बैठने के बाद फिर वापसी की थी, लेकिन वह सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 163 रन ही बना सकी और 29 रन से मैच गंवा दिया।
दिल्ली ने की कमाल की बल्लेबाज
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग और शैफाली वर्मा ने एक बार फिर अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी और 4.3 ओवर में 48 रन की साझेदारी की। हालांकि शैफाली वर्मा 12 गेंदों पर 28 रन बनाकर शबनीम इस्माइल का शिकार बनी। पहला विकेट गिरने के बाद भी मेग लैनिंग मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर प्रहार करना जारी रखा था। उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। मेग लैनिंग की इस पारी में 6 चौके और 2 सिक्स शामिल था। मेग लैनिंग के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने भी दिल्ली के लिए दमदार पारी खेली।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: लो जी! तैयार हो गया USA का स्टेडियम, IND vs PAK समेत होंगे ये 7 मैच, देखें शेड्यूल
जेमिमा रोड्रिग्स नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर 69 रन की धुंआधार पारी खेली थी। जेमिमा रोड्रिग्स की इस पारी में 8 चौके और 3 सिक्स शामिल थे। वहीं जेमिमा ने यह रन 209.09 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के पास दिल्ली के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। शबनीम इस्माइल, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर और हेले मैथ्यूज ने एक-एक विकेट हासिल किया था, लेकिन पूजा वस्त्राकर को छोड़ मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले बढ़ी महेंद्र सिंह धोनी की टेंशन, CSK के तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में लुटा दिए 54 रन
गेंदबाजी के बाद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी भी फेल
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी अपने फैंस को काफी निराश किया था। यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर दहाई का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रही थी। जबकि ओपनिंग बल्लेबाज हेले मैथ्यूज ने 17 गेंदों पर 29 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि वह इस पारी को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाई थी और जेस जोनासेन की बेहतरीन गेंद पर कैच आउट हो गई थी। हालांकि अंत में अमनजोत कौर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 27 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत के पार नहीं पहुंचा पाई। दिल्ली की तरफ से मैरिजेन कप्प ने 4 ओवर में 2 विकेट हासिल किए थे।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
16 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
17 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
17 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
18 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
18 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
18 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
19 hrs agoपीवी सिंधू का बड़ा धमाका, पहली बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में बनाई जगह
19 hrs agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
20 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines