हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's Asia Cup 2024: एशिया कप के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

Women’s Asia Cup 2024: महिला टी20 एशिया कप के नए शेड्यूल का ऐलान हो गया है। नए शेड्यूल के अनुसार भारत के दो मैचों कि तारीखों में बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान के मैच की तारीख में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

Women’s Asia Cup 2024: श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले महिला टी20 एशिया कप के शेड्यूल का एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट के कुछ मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। टूर्नामेंट में भारत और पकिस्तान के बीच भी अहम मुकाबला होना है। विमेंस एशिया कप की शुरुआत 19 जुलाई से होगी।

जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच

भारतीय महिला टीम को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीम भी है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को होगा।

विज्ञापन

यहां देखें अपडेट शेड्यूल

  • 9 जुलाई – यूएई बनाम नेपाल (दोपहर 2 बजे)
  • 19 जुलाई – भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 7 बजे)
  • 20 जुलाई – मलेशिया बनाम थाईलैंड (दोपहर 2 बजे)
  • 20 जुलाई – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (शाम 7 बजे)
  • 21 जुलाई – भारत बनाम यूएई (दोपहर 2 बजे)
  • 21 जुलाई – पाकिस्तान बनाम नेपाल (शाम 7 बजे)
  • 22 जुलाई – श्रीलंका बनाम मलेशिया (दोपहर 2 बजे)
  • 22 जुलाई – बांग्लादेश बनाम थाईलैंड (शाम 7 बजे)
  • 23 जुलाई – पाकिस्तान बनाम यूएई (दोपहर 2 बजे)
  • 23 जुलाई – भारत बनाम नेपाल (शाम 7 बजे)
  • 24 जुलाई – बांग्लादेश बनाम मलेशिया (दोपहर 2 बजे)
  • 24 जुलाई – श्रीलंका बनाम थाईलैंड (शाम 7 बजे)
  • 26 जुलाई – पहला सेमीफाइनल (दोपहर 2 बजे)
  • 26 जुलाई – दूसरा सेमीफाइनल (शाम 7 बजे)
  • 28 जुलाई – फाइनल (शाम 7 बजे)

शेड्यूल में हुआ बदलाव

विज्ञापन

26 मार्च को एसीसी के प्रेसिडेंट जय शाह ने महिला एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान किया था। इसके अनुसार, 21 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना था। हालांकि अब इस मैच की तारीख को 19 जुलाई किया गया है। भारतीय टीम 21 जुलाई को यूएई की टीम के खिलाफ मैच खेलेगी। टीम इंडिया ग्रुप स्टेज अपना आखिरी मैच 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें: ‘नौटंकी’ करना अफगान‍िस्‍तान को पड़ेगा भारी? स्‍टार ख‍िलाड़ी पर ग‍िर सकती है गाज, देखें ICC का नियम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: गुलबदीन नायब ने ‘नौटंकी’ पर तोड़ी चुप्पी, अश्विन के पोस्ट का दिया जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola