Women Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 में ग्रुप ए में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने UAE को हरा दिया है। भारत ने इस मुकाबले को 78 रनों से जीता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। 202 रन के स्कोर का पीछा करते हुए UAE की टीम निर्धारित 20 ओवर में रन 123 ही बना सकी।
UAE टीम की बल्लेबाजी हुई फेल
202 रन के स्कोर का पीछा करते हुए UAE की टीम का कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कविशा एगोडगे ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा टीम की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने 36 गेंदों में 38 रन कोई पारी खेली।
टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट दीप्ती शर्मा ने हासिल किए। उन्होंने दो विकेट हासिल किए। उनके अलावा भारत के लिए रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।
टीम इंडिया ने बनाया था बड़ा स्कोर
इससे पहले में यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम का ये फैसला उन्ही पर उल्टा पड़ गया। टीम इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए बना दिए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली। उनका अलावा विकेटकीपर ऋचा घोष ने भी नाबाद 64 रनों की पारी खेली।
इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था। भारत ग्रुप ए का हिस्सा है। भारत के अलावा इस ग्रुप में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल हैं।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले होंगे दुनिया के पहले कप्तान
ये भी पढ़ें:- नहीं थम रहा टीम इंडिया के सेलेक्शन का विवाद, अब हार्दिक के समर्थन में आए टीम इंडिया के पूर्व कोच
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
31 mins ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
1 hr ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
3 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
11 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
11 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
13 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines