Women Asia Cup 2024 का 19 जुलाई को आगाज हुआ। टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल की टीम ने UAE को 6 विकेट से और दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मैच को खेलने के लिए एक स्टार गेंदबाज ने अपने भाई की शादी छोड़ दी। इस क्रिकेटर का कहना है कि देश के लिए मैच नहीं खेलना होता तो किसी भी कीमत पर भाई की शादी को मिस नहीं करती।
कौन है ये खिलाड़ी
भाई की शादी को मिस करने वाली ये स्टार खिलाड़ी भारतीय टीम की गेंदबाज रेणुका सिंह हैं। रेणुका सिंह के भाई की शादी 19 जुलाई की शाम को हिमाचल प्रदेश में हुई थी, लेकिन इस शादी में रेणुका सिंह शामिल नहीं हो सकीं। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहीं थी। हालांकि मैच खत्म होने के बाद रेणुका ने शादी की रस्में वीडियो कॉल पर देखीं।
मां से बोली पहले देश फिर शादी
एक मीडिया चैनल ने रेणुका सिंह की मां सुनीता ठाकुर से बातचीत की, जिसमें मां सुनीता ठाकुर ने कहा कि रेणुका को भाई की शादी पर घर आना था, लेकिन उन्होंने बताया कि मैच की वजह से वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। बेटे की बारात सिरमौर जिले के पच्छाद के नारंग गई थी। इस शादी में रेणुका शामिल नहीं हो पाईं और वीडियो कॉल करके उन्होंने शादी की रस्म देखीं। सुनीता ठाकुर ने कहा कि हाल फिलहाल में उनकी रेणुका से बातचीत नहीं हो पाई है। कुछ दिन पहले ही रेणुका ने फोन कर बता दिया था कि शादी वाले दिन मैच है। मेरे लिए पहले देश और फिर शादी है। मैं शादी में नहीं पहुंच पाउंगी।
मैच में किया शानदार प्रदर्शन
रेणुका सिंह ने एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में रेणुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। रेणुका ने पाकिस्तान की बल्लेबाज अमीन को 25 और इरम जावेद को शून्य रन के स्कोर पर आउट किया।
पिता का बचपन में ही हो गया था निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेणुका सिंह जब छोटी थी, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता क्रिकेट के बड़े शौकीन थे और विनोद कांबली के प्रशंसक थे। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम विनोद रखा था। पिता के सपने के मुताबिक बेटा तो क्रिकेटर नहीं बन सका लेकिन बेटी रेणुका टीम इंडिया की ओर से एशिया कप खेल रही हैं और अपनी बड़ी पहचान स्थापित कर रही हैं। वहीं, रेणुका की मां जल शक्ति विभाग में नौकरी करती हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर उठ रहे गंभीर सवाल, क्या इन 4 खिलाड़ियों के साथ हो गया धोखा?
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: हर बार इस खिलाड़ी के साथ होती है नाइंसाफी, क्या करियर के साथ हो रहा खिलवाड़?
ये भी पढ़ें:- ‘मैं इसलिए नर्वस हूं’ ओलंपिक से पहले क्यों परेशान हैं नीरज चोपड़ा? खुद बताई वजह
संबंधित खबरें
जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए नहीं खेलेंगे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनने के बाद उठाया बड़ा कदम
11 mins agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
8 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
8 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
10 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
10 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
12 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines