Pooja Vastrakar: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के इंस्टाग्राम से शुक्रवार को ‘वसूली टाइटंस’ शीर्षक से एक पोस्ट शेयर हुई। इस विवादित पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और बीजेपी के कई नेता नजर आ रहे थे। हालांकि, जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, इसे डिलीट कर दिया गया। फिर भी यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट ले लिया और अब सोशल मीडिया पर पूजा वस्त्राकर को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि पूजा ने इसके लिए माफी भी मांगी है।
पूजा ने रखा अपना पक्ष
पूजा वस्त्राकर के अकाउंट से पोस्ट डिलीट होने के बाद एक अन्य पोस्ट शेयर किया। इसमें लिखा गया है, “मुझे ऐसा पता चला है कि मेरे इंस्टाग्राम से एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई है। यह तब हुआ जब मेरा फोन मेरे पास नहीं था। मैं यही कहना चाहती हूं कि मेरा इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। मैं दिल से प्रधानमंत्री का सम्मान करती हूं। भावनाएं आहत करने के लिए मैं माफी मांगती हूं।” बता दें कि पूजा वस्त्राकर मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। ऑलराउंडर पूजा दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज और दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
WPL में पूजा का प्रदर्शन
पूजा वस्त्राकर हाल ही में वुमेंस प्रीमियर लीग में खेलती हुई नजर आई थीं। मुंबई इंडियंस की यह ऑलराउंडर टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं। उन्होंने दूसरे सीजन में 55 रन बनाए थे और 5 सफलताएं प्राप्त की थीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूजा के आंकड़ो पर नजर डालें तो उन्होंने 4 टेस्ट में 111 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं। 30 वनडे में उनके नाम 554 रन और 23 विकेट हैं। साथ ही 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूजा ने 305 रन जड़े हैं और 40 विकेट भी चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR के पूर्व खिलाड़ी ने कोच पर लगाए आरोप, आंद्रे रसेल ने अब दिया बड़ा बयान
ये भी पढ़ें: IPL 2024: अब Dog के साथ भी स्टेडियम में उठा पाएंगे आईपीएल का मजा, क्या है RCB की ये अनोखी पहल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines