हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया? BCCI ने साफ किया अपना रुख

India vs Bangladesh: सितंबर 2026 में टीम इडिया का बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है. इस दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. हालांकि, यह दौरा 2025 में खेला जाना था, लेकिन बाद में टाल दिया गया था. वहीं, अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सौकिया ने बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
India vs Bangladesh (Image generated by AI)

India Tour of Bangladesh: भारतीय क्रिकेट टीम का सितंबर 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा एक बार फिर चर्चा में है. इस दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

दरअसल, यह दौरा मूल रूप से 2025 में होना था, लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और तनावपूर्ण हालात के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में जब सीरीज इस साल आयोजित होनी है, क्रिकेट फैंस की नजरें BCCI के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं. इसी बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बांग्लादेश दौरे को लेकर BCCI सचिव ने दिया बड़ा बयान

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर अंतिम फैसला भारत सरकार की नीतियों के अनुरूप लिया जाएगा. सैकिया ने कहा, “BCCI एक क्रिकेट संचालन संस्था है और हमारा काम क्रिकेट का संचालन करना है. हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी दूसरे देश में राजनीतिक परिस्थितियां कैसी हैं या वहां कौन सरकार चला रहा है, यह हमारे कार्यक्षेत्र का हिस्सा नहीं है. हम भारत सरकार की द्विपक्षीय और बहुपक्षीय क्रिकेट आयोजनों से जुड़ी नीतियों का पूरी तरह पालन करते हैं. हम योजनाओं और शेड्यूल के हिसाब से दूसरे देशों का दौरा करते हैं.”

विज्ञापन

यानी टीम इंडिया के बांग्लादेश दौरे का अंतिम फैसला भारत सरकार करेगी. अगर सरकार अनुमति देती है तो भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज खेली जाएगी, नहीं तो फिर से इस दौरे को टाला जा सकता है.

2025 में क्यों टाला गया था दौरा?

गौरतलब है कि 2025 में बांग्लादेश में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिले थे. तत्कालीन सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हुआ था. उस समय देश में हालात काफी संवेदनशील और अस्थिर थे. इसी वजह से BCCI और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से भारतीय टीम का दौरा स्थगित कर दिया था. इतना ही नहीं, पिछले साल भारत और बांग्लादेश के संबंधों में भी तनाव देखने को मिला था. कई मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद सामने आए थे.

विज्ञापन

हालांकि, अब बांग्लादेश क्रिकेट में नई नेतृत्व व्यवस्था के आने के बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध फिर से मजबूत होंगे और सितंबर में प्रस्तावित सीरीज बिना किसी रुकावट के आयोजित की जा सकेगी.

ये भी पढ़ें- MLC में अश्विन को क्यों नहीं मिला डेब्यू का मौका? सामने आया टीम का चौंकाने वाला फैसला

आखिरी बार 2022 में हुआ था बांग्लादेश दौरा

भारतीय टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में बांग्लादेश का दौरा किया था. उस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेले गए थे. वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि टेस्ट सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि सितंबर 2026 में प्रस्तावित यह दौरा तय शेड्यूल के अनुसार होता है या फिर एक बार फिर किसी कारणवश टाल दिया जाता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: केएल राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर भड़के फैंस, गिल पर लगे पक्षपात के आरोप!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola