Suryakumar Yadav: जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया में गौतम गंभीर युग की शुरुआत हो जाएगी। गौतम गंभीर की निगाह इस समय चैंपियंस ट्रॉफी पर टिकी हुई है। इस आईसीसी टूर्नामेंट से पहले सूर्यकुमार यादव के वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे है। ऐसे में आइये जानते है कि क्या गौतम गंभीर को सूर्यकुमार यादव को एक और मौका देना चाहिए।
आंकड़े नहीं दे रहे हैं साथ
अगर आंकड़ों की बात करें तो सूर्यकुमार यादव वनडे क्रिकेट में संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। टी 20 फॉर्मेट में भले ही उन्होंने धमाल मचाया हो, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 35 वनडे मैच खेले हैं और उनका औसत सिर्फ 25.77 का है। उनके बल्ले से सिर्फ 773 रन ही बने हैं। वर्ल्ड कप 2023 में वो लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे में अब टीम इंडिया को उनसे आगे देखना होगा।
युवा खिलाड़ी दे रहे हैं कड़ी टक्कर
ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन उनकी जगह लेने के लिए तैयार बैठे हैं। वनडे क्रिकेट में संजू का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। इसके अलावा नंबर 5 की पोजीशन पर राहुल ने खुद को कई बार साबित किया है। पंत की हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया उन्हें बाहर नहीं करना चाहेगी। ऐसे में गौतम गंभीर को सूर्यकुमार यादव से आगे देखना पड़ सकता है।
रियान पराग और अभिषेक शर्मा भी इस लिस्ट में हुए शामिल
आईपीएल में रियान पराग और अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। पराग ने मिडिल आर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाए थे। जबकि अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। ये दोनों ही खिलाड़ी पार्ट टाइमर स्पिनर्स भी हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पास एक विकल्प भी रहेगा।
ये भी पढ़ें:- Euro 2024 Final: टी20 और टेस्ट से हुई फुटबॉल की तुलना, हार के बाद जूड बेलिंगहैम का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- अर्जेंटीना ने जीता 16वां कोपा अमेरिका खिताब, जीत के साथ इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
8 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
13 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
30 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
53 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines