Ishan Kishan Century: ईशान किशन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। झारखंड की ओर से बुची बाबू टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने शानदार शतक बनाया। उनका ये शतक इस वजह से भी खास है क्योंकि उनकी टीम का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। ईशान किशन ने अकेले ही एक छोर को संभाले रखा और अपनी टीम को लीड भी दिला दी।
टीम इंडिया को दिलाई
बुची बाबू टूर्नामेंट में इस समय झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MP की टीम ने 225 रन बनाए। MP के लिए सबसे ज्यादा शुभम कुशवाहा ने बनाए। उन्होंने 84 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अरहम अकील ने 57 रन बनाए थे। जवाब में ईशान किशन को छोड़ कर झारखंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ईशान ने हालांकि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखा और मात्र 85 गेंदों में ही शतक बना दिया। उनके इस शतक की दम पर झारखंड ने इस मैच में लीड बना ली।
ईशान किशन ने दिखाया दम
इस मुकाबले में ईशान किशन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने बैक टू बैक सिक्स लगाकर अपना बनाया। उहोने 107 गेंदों में 114 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी से उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से अपना दावा ठोक दिया है। वो करीब 8 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
पेश की दावेदारी
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की सितंबर में खेली जाएगी। ऐसे में ईशान किशन के पास इस सीरीज में वापसी करने का मौका होगा। हालांकि उनके लिए टेस्ट टीम में जगह बनाना इतना आसान नहीं रहने वाला है। ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई बार टीम इंडिया को संकट से निकाला था। इसके अलावा टीम में अब ऋषभ पंत भी वापस आ गए हैं। ऐसे में ईशान किशन के लिए ये सफर आसान नहीं रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
3 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines