क्या आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK के CEO दिया बड़ा अपडेट

IPL 2025: आईपीएल की नीलामी इस साल के आखिर में होनी है। ऐसे में हर क्रिकेट फैन के मन में यही सवाल है कि धोनी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं। इसको लेकर अब CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है।

ind vs - 2024-10-20T212611.717

Mahendra Singh Dhoni: इस साल के अंत में आईपीएल ऑक्शन होना है। सभी की निगाह एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी हुई हैं। हालांकि अभी तक धोनी ने आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। CSK को 10 दिन में अपनी रिटेंशन लिस्ट जमा करनी है। इसी बीच CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के अगले साल आईपीएल खेलने को लेकर बड़ा दावा किया है।

विज्ञापन

क्या धोनी आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए खेलेंगे?

धोनी के अगले साल आईपीएल में खेलने को लेकर CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, “हम भी चाहते हैं कि धोनी सीएसके टीम में खेलें। लेकिन धोनी ने अभी तक हमसे इसकी पुष्टि नहीं की है। धोनी ने कहा कि 31 अक्टूबर से पहले वो बता देंगे। हमें उम्मीद है कि वह खेलेंगे।”

विज्ञापन

बता दें कि धोनी आईपीएल 2025 में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे क्योंकि उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 5 साल पहले खेला था। इस वजह से वो अब अनकैप्ड खिलाड़ी की लिस्ट में आ गए हैं।

विज्ञापन

बेहद सफल रहा है आईपीएल में धोनी का करियर

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता था। वो आईपीएल में सबसे बेहरीन जीत प्रतिशत वाले कप्तान हैं। इस बार हालांकि उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी नहीं की थी। चेन्नई की टीम इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी।

विज्ञापन

वहीं, अगर आईपीएल 2024 में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे। इस दौरान वो टीम में एक फिनिशर के रूप में नजर आ रहे थे। उनकी फॉर्म को देखते हुए फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि धोनी आईपीएल 2025 में भी खेल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ