IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर आईपीएल 2025 पर भी हुआ है, जहां गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच देखने आए दर्शकों को बाहर निकाला गया और खिलाड़ियों को तुरंत उनके होटलों में वापस भेज दिया गया। ऐसा होने के बाद अब सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इस मैच की तरह लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शुक्रवार को होने वाला मैच में रद्द होगा। इस मामले पर बीसीसीआई के चेयरमैन अरुण धूमल ने बड़ा अपडेट दिया है।
धूमल ने कहा, “हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हालात तेजी से बदल रहे हैं और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। सभी ‘लॉजिस्टिक्स’ को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।’ शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले IPL मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हां, यह फिलहाल होगा, लेकिन निश्चित रूप से स्थितियां बदल रही हैं और सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लिया जाएगा।’
लखनऊ में हैं दोनों टीमें
दोनों टीमें फिलहाल लखनऊ में हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया गया है। हालांकि लखनऊ संघर्ष क्षेत्र (Conflict Zone) है, लेकिन देश के मौजूदा माहौल का मतलब है कि कोई भी फैसला आखिरी समय में बदला जा सकता है। जब तक बीसीसीआई इस पर कोई फैसला नहीं लेता है, तब तक लखनऊ-बेंगलुरु के बीच मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘किसी को डरना चाहिए तो…’ धर्मशाला स्टेडियम छोड़ते समय फैन का रिएक्शन वायरल, देखें VIDEO
प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमें
बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं और उन्हें दो पॉइंट्स की सख्त जरूरत है। हालांकि, लीग का जारी रहना न केवल क्रिकेट की जरूरतों पर निर्भर करता है, बल्कि देश की चिंताओं पर भी निर्भर करता है। अब सभी की निगाहें बीसीसीआई और सरकार पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: रावलपिंडी स्टेडियम में हमले के बाद PSL 2025 हुआ शिफ्ट, PCB का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
12 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines