रावलपिंडी स्टेडियम में हमले के बाद PSL 2025 हुआ शिफ्ट, PCB का बड़ा फैसला
IPL 2025: पीएसएल 2025 को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दुबई शिफ्ट करने का फैसला किया है। रावलपिंडी स्टेडियम पर हुए ड्रोन हमले के बाद ये फैसला लिया गया।
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir

PSL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। जिसका असर भारत में आईपीएल और पाकिस्तान में पीएसएल पर देखने को मिल रहा है। जहां बीती रात धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैच को रद्द कर दिया था, तो वहीं अब रावलपिंडी स्टेडियम तबाह होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2025 को शिफ्ट करने का फैसला किया है।
हाल ही में रावपिंड़ी स्टेडियम पर ड्रोन से हमला हुआ। ये हमला तब हुआ जब शाम के समय इस मैदान पर पीएसएल का मैच होना था। जिसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2025 के बाकी बचे मैच दुबई में करवाने का फैसला किया है। अभी पीएसएल 2025 के 8 मैच बचे हैं। इनमें से 4 मैच प्लेऑफ के होने है।
🚨Foreign players from England, New Zealand and South Africa want to leave PSL but Pakistan has closed its airspace for 48 hours.#Lahore #PSLX pic.twitter.com/vptg3fS2HI
— Tata IPL 2025 Commentary (@IPL2025Auction) May 8, 2025
गुरुवार को इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस्लामाबाद में एक आपातकालीन बैठक की थी। जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने विदेशी खिलाड़ियों के बातचीत की थी। रिपोर्ट सामने आई थी कि विदेशी खिलाड़ी पीएसएल छोड़कर वापस जाना चाहते हैं।
Drone strike damages Rawalpindi Cricket Stadium just hours before scheduled PSL match. #PSL2025 #Rawalpindi #DroneStrike https://t.co/tL1uDKTxwM pic.twitter.com/RETpuOsYCJ
— Mid Day (@mid_day) May 8, 2025
बीती रात आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला गया, लेकिन ये मैच पूरा नहीं हो सका। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के साथ-साथ कई शहरों में गोलाबारी की गई, जिसके चलते पूरा धर्मशाला स्टेडियम ब्लैक आउट कर दिया गया था इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया। ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार देखने को मिला है जब किसी आपदा के चलते मैच को रद्द किया गया हो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: