IPL 2025: पंजाब-दिल्ली के बाद क्या LSG-RCB मैच भी होगा रद्द? अरुण धूमल ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द हो गया। ऐसा होने के बाद अब लखनऊ और बेंगलुरु के बीच मैच पर भी सस्पेंस है।

LSG-RCB Match IPL 2025

LSG-RCB Match IPL 2025

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर आईपीएल 2025 पर भी हुआ है, जहां गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद मैच देखने आए दर्शकों को बाहर निकाला गया और खिलाड़ियों को तुरंत उनके होटलों में वापस भेज दिया गया। ऐसा होने के बाद अब सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इस मैच की तरह लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच शुक्रवार को होने वाला मैच में रद्द होगा। इस मामले पर बीसीसीआई के चेयरमैन अरुण धूमल ने बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

धूमल ने कहा, “हम अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हालात तेजी से बदल रहे हैं और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। सभी ‘लॉजिस्टिक्स’ को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।’ शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले IPL मैच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हां, यह फिलहाल होगा, लेकिन निश्चित रूप से स्थितियां बदल रही हैं और सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कोई भी फैसला लिया जाएगा।’

विज्ञापन

लखनऊ में हैं दोनों टीमें

दोनों टीमें फिलहाल लखनऊ में हैं और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को काफी बढ़ा दिया गया है। हालांकि लखनऊ संघर्ष क्षेत्र (Conflict Zone) है, लेकिन देश के मौजूदा माहौल का मतलब है कि कोई भी फैसला आखिरी समय में बदला जा सकता है। जब तक बीसीसीआई इस पर कोई फैसला नहीं लेता है, तब तक लखनऊ-बेंगलुरु के बीच मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा।

विज्ञापन

प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमें

बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं और उन्हें दो पॉइंट्स की सख्त जरूरत है। हालांकि, लीग का जारी रहना न केवल क्रिकेट की जरूरतों पर निर्भर करता है, बल्कि देश की चिंताओं पर भी निर्भर करता है। अब सभी की निगाहें बीसीसीआई और सरकार पर टिकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ