IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोमांचक और कड़े मुकाबलों के अलावा कई बार ऐसे अजीबोगरीब संयोग या अंधविश्वास भी देखने को मिलते हैं, जो फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प संयोग पिछले कुछ सीजन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस बार गुजरात टाइटंस (GT) IPL का खिताब अपने नाम करेगी. इसकी वजह हार्दिक पांड्या का जादुई ‘चैंपियन कनेक्शन’ है, जो साल 2023 से लेकर सच भी साबित होता आ रहा है. तो चलिए समझते हैं क्या है पूरा माजरा?
क्या है हार्दिक पांड्या का ‘चैंपियन कनेक्शन’?
दरअसल, आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तानों का एक ऑफिशियल फोटोशूट होता है, जहां ट्रॉफी के साथ सभी कप्तान एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं. इसी फोटोशूट के दौरान कप्तानों की पोजीशन से यह संयोग बना है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जो भी कप्तान इस फोटो में हार्दिक पांड्या के बिल्कुल बगल में खड़ा होता है, उसकी टीम उस साल की आईपीएल चैंपियन बन जाती है. इस अनोखे संयोग को फैंस ने नाम दिया है – “Stand Beside Hardik = Champion” यानी हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े हो जाओ और चैंपियन बन जाओ.
पिछले 3 सीजन सच साबित हुआ है ये संयोग
सबसे पहले IPL 2023 में यह दिलचस्प संयोग देखने को मिला. उस समय हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और फोटोशूट में उनके बगल में एमएस धोनी खड़े थे. सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसके बाद IPL 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए. उस सीजन के कप्तानों के फोटोशूट में उनके बगल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े दिखाई दिए.
हैरानी की बात यह रही कि KKR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर खिताब जीत लिया और यह संयोग दूसरी बार सच साबित हो गया. IPL 2025 में भी सोशल मीडिया पर यह संयोग चर्चा में रहा. उस सीजन हार्दिक के बगल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार खड़े थे और आरसीबी की टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. लगातार तीन सीजन इस संयोग के सच साबित होने पर फैंस ने इसे ‘हार्दिक का जादुई टोटका’ कहना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें- VIDEO: सचिन तेंदुलकर की तारीफ से भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, 15 साल के स्टार का रिएक्शन जीत लेगा आपका दिल
क्या फिर काम करेगा हार्दिक का जादुई संयोग?
अब IPL 2026 में एक बार फिर फैंस की नजर कप्तानों के फोटोशूट पर टिकी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े कप्तान कोई नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गुजरात की टीम फाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या इस साल भी यह जादुई संयोग काम करेगा? क्या हार्दिक के बगल में खड़े कप्तान की टीम एक बार फिर IPL ट्रॉफी उठाएगी? फिलहाल इसका जवाब तो फाइनल के बाद ही मिलेगा, लेकिन इस अनोखे संयोग ने फैंस के बीच उत्सुकता और रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.
ये भी पढ़ें- IPL के एक सीजन के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आर्चर के पास है बड़ा मौका
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines