IPL के एक सीजन के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, आर्चर के पास है बड़ा मौका

IPL: टी-20 फॉर्मेट में पावरप्ले बहुत ही अहम होता है. जो टीम पावरप्ले में अच्छा करती है, उनकी मैच पर पकड़ बहुत ही मजबूत हो जाती है. ऐसे में सभी टीमों पहले ओवर से ही विकेट निकालना चाहती हैं. कुछ गेंदबाज अपनी टीम के लिए ये काम बहुत ही अच्छे से करते हैं.

Jofra Archer IPL 2026
1 / 6
Jofra Archer IPL 2026

IPL: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वो पावरप्ले में ही मैच को पलट दे रहे हैं. आईपीएल में सभी फ्रेंचाइजियों के पास ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में पावरप्ले में विकेट मिलने पर गेंदबाजी करने वाली टीम को बड़ा फायदा मिलता है. आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट 2 / 6

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. बोल्ट ने आईपीएल 2020 में कमाल का प्रदर्शन करके अपनी टीम को चैंपियन बनाया था. बोल्ट ने इस सीजन पहले ओवर में 8 विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर 3 / 6

आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर ने अब तक 7 विकेट पहले ओवर में ही हासिल किए हैं. आर्चर इस लिस्ट में अभी और आगे जा सकते हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर 2 में आर्चर के पास इतिहास रचने का मौका है.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट 4 / 6

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 में खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर में ही 7 विकेट झटके थे. बोल्ट स्विंग के जादूगर कहे जाते हैं. पहले ओवर में ही बोल्ट विपक्षी टीम की लय खराब कर देते हैं.

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट 5 / 6

न्यूजीलैंड के सुपरस्टार ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था. बोल्ट ने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन के पहले ओवर में 7 विकेट हासिल किए थे. बोल्ट पहले ओवर में विकेट लेने की कला जानते हैं.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार 6 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने भी आईपीएल 2016 में कमाल का प्रदर्शन किया था. भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में सिर्फ पहले ओवर में ही 6 विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन