हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 Qualifier-2: क्या वैभव सूर्यवंशी की सुनामी से बच पाएगी GT? पिछले 2 मैचों में ऐसा रहा है परफॉर्मेंस

IPL 2026 Qualifier-2 GT vs RR: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज (29 मई) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजरें एक बार फिर 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं.

विज्ञापन
IPL 2026 Qualifier-2 GT vs RR

IPL 2026 Qualifier-2 GT vs RR, Vaibhav Sooryavanshi: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जहां उसकी टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

वहीं, इस हाई वोल्टेज मुकाबले में सबकी नजरें एक बार फिर 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं. वैभव इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने अकेले अपने दम पर RR को जीत दिलाई. ऐसे में गुजरात के गेंदबाजों ने उन्हें रोकने के लिए खास रणनीति तैयार की होगी. मैच से पहले आइए जानते हैं GT के खिलाफ कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. वैभव इस सीजन अब तक 680 रन ठोक चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा है. खासकर एलिमिनेटर मुकाबले में जिस अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली और राजस्थान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

अब दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में भी RR को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. ऐसे में सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या क्वालीफायर-2 में भी वैभव कोहराम मचाएंगे या फिर GT के गेंदबाज उनकी सुनामी रोकने में कामयाब होंगे.

GT के खिलाफ कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड?

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब दोनों टीमें तीसरी बार क्वालीफायर-2 में आमने-सामने होंगी. गुजरात के खिलाफ पहले मुकाबले में राजस्थान ने पावरप्ले में 69 रन बनाए थे. उस मैच में वैभव ने 18 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली थी. हालांकि, राशिद खान ने उन्हें अपनी शॉर्ट गेंद के जाल में फंसाकर डीप मिडविकेट पर कैच आउट कराया था.

विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में भी वैभव का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन ठोक दिए थे, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. 7 मई को खेले गए इस मैच में उन्होंने कगिसो रबाडा के खिलाफ लगातार दो छक्के जड़ दिए थे, जबकि मोहम्मद सिराज के खिलाफ भी शानदार शॉट्स लगाए. हालांकि, अंत में सिराज की तेज बाउंसर पर वह आउट हो गए, लेकिन उससे पहले उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला था. बता दें कि, वैभव ने गुजरात के खिलाफ ही आईपीएल 2025 में 35 गेंदों पर धमाकेदार शतक लगाकार इतिहास रच था.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल से पहले BCCI का बड़ा एक्शन, ‘स्पॉट फिक्सिंग’ को लेकर इस चीज पर लगाया बैन, खिलाड़ियों को दी कड़ी चेतावनी!

वैभव को इन गेंदों ने किया है परेशान

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी को रोकना गेंदबाजों के लिए आसान नहीं रहा है. हालांकि, इस सीजन वैभव को मुख्य रूप से दो तरह की गेंदों ने परेशान किया है, सटीक यॉर्कर और तेज बाउंसर. ऐसे में क्वालीफायर-2 में गुजरात के गेंदबाज वैभव के खिलाफ इसी रणनीति के साथ उतर सकते हैं. अगर रबाडा, सिराज और राशिद अपनी योजना को सही तरीके से लागू करने में सफल रहे, तो वे वैभव को जल्दी रोक सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद खत्म होगा हार्दिक पांड्या का ‘राज’? इन 5 बड़े कारणों से मुंबई इंडियंस छिन रही है कप्तानी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola