क्या विनेश फोगाट के हक में आएगा CAS का फैसला? ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने कही ये बात

Paris Olympics 2024: महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले तयसीमा से ज्यादा वजन होने की वजह से अयोग्य करार दिया गया था। जिस वजह से फाइनल में पहुंचने के बाद भी उन्हें कोई पदक नहीं मिला था। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ अपील की हुई है।

ban 1 (97)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को निराशा का सामना करना पड़ा है। उन्हें महिला 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य करार दिया गया था। उन्होंने इसके बाद खेल पंचाट से संयुक्त रजत पदक देने की अपील की थी। इस मामले में 13 अगस्त को फैसला आ जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को इस समय पूरे देशभर से सपोर्ट मिल रहा है। इसी बीच स्टार खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने सीएएस फैसले के संभावित परिणाम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

अभिनव बिंद्रा ने सीएएस फैसले को लेकर कही ये बात

विज्ञापन

सीएएस फैसले को लेकर उन्होंने कहा, ‘मैं अगर सच बोलूं तो ये कठिन समय है। मुझे नहीं पता है कि मैं क्या कहना चाहिए। नियम बहुत ज्यादा साफ है। स्पोर्ट्स में हमेशा नियम होते हैं और बिना नियमों के कोई भी स्पोर्ट्स नहीं हो सकता है। मुझे विनेश को लेकर सहानुभूति है। ये उसके लिए बहुत कठिन समय है। सभी का दिल टूट गया है। हम सब उसके साथ हैं। मुझे उससे मिलने का भी मौका मिला था।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे सच में नहीं पता है कि इसका क्या फैसला आएगा। मुझे पता है कि अभी कुछ दिनों के लिए फैसले को टाल दिया गया है। इसी वजह से मुझे लगता है कि अभी हमें धैर्य रखने की जरूरत है। मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या तर्क दिए गए हैं।मैं कोई कानूनी विशेषज्ञ नहीं हूं, इसलिए कुछ दिनों के लिए धैर्य रखें।’

विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘अब लोग उम्मीद कर रहे हैं और मैं भी आशान्वित हूं, सकारात्मक बना हुआ हूं। मैं कोई कानूनी विशेषज्ञ नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि यह किस ओर जा रहा है।” बता दें कि CAS ने विनेश फोगाट की अपील पर अपना फैसला 10 अगस्त से 13 अगस्त तक टाल दिया है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ