Wilfred Rhodes Most Wickets: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे बने हैं जिनको आज तक कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है। आज एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। क्रिकेट की दुनिया का वो स्पिन गेंदबाज जिसने 4000 से ज्यादा विकेट चटकाए थे। वैसे तो इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे। लेकिन हम जिस गेंदबाज की बात कर रहे हैं वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे महान गेंदबाज था।
विल्फ्रेड रोड्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मचाया था गदर
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी विल्फ्रेड रोड्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 1898 में किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस गेंदबाज ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था कि आज तक इसके आस-पास भी कोई गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है। विल्फ्रेड रोड्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1110 मैच खेले थे। जिसमें गेंदबाजी करते हुए विल्फ्रेड रोड्स ने 4204 विकेट चटकाए थे। इतना ही नहीं अपने करियर में इस गेंदबाज ने 68 बार 10 विकेट हॉल और 287 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। इतना ही बल्लेबाजी में भी ये खिलाड़ी कमाल करता था। विल्फ्रेड रोड्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए 39969 रन भी बनाए थे। बल्लेबाजी करते रोड्स ने 58 शतक और 197 अर्धशतक लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- ऐसा बल्लेबाज, जिसके सामने सचिन तेंदुलकर के भी आंकड़े फीके, 61000 से ज्यादा रनों का लगाया था अंबार
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी किया था कमाल
विल्फ्रेड रोड्स ने इंग्लैंड के लिए साल 1899 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। साल 1930 तक विल्फ्रेड रोड्स इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला था। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर भी शानदार रहा था। इंग्लैंड के रोड्स ने 58 इंटरनेशनल मैच खेले थे। जिसमें गेंदबाजी करते हुए रोड्स ने 127 विकेट झटके थे, इसके बल्लेबाजी करते हुए इस खिलाड़ी ने 2325 रन बनाए थे।
वॉर्न और मुरलीधरन भी नहीं आस-पास
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न और श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रोड्स के रिकॉर्ड के आस-पास नहीं पहुंच पाए थे। मुरलीधरन ने 232 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 1374 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा शेन वॉर्न ने 1319 फर्स्ट क्लास विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, युवराज को लेकर भी बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
1 hr agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
1 hr agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
2 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
2 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
3 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
3 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
4 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
4 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines